नई दिल्ली। ‘बिग बॉस सीजन 15’ आने वाला है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही हैं। अब मेकर्स ने इसे और भूनाने के लिए नया ट्विस्ट दिया है। इस बार शो का ओटीटी वजर्न भी आ रहा है। जिसका नाम ‘बिग बॉस ओटीटी’ है। ये 6 हफ्ते चलेगा। जिसे करण जौहर होस्ट करेगा। उधर, कर्लस पर ‘बिग बॉस सीजन 15’ अलग चलेगा। फैंस इस अलग ट्विस्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के घर की तस्वीर वायरल हो रही है।
बिग बॉस ओटीटी के अकाउंट से बेडरूम की तस्वीरें शेयर की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें शो की Inside Photos हैं। देखिए बिग बॉस ओटीटी के बेडरूम की दोनों तस्वीरें-
तस्वीरों की बात करें तो, दीवारों पर टैरो कार्ड्स बने हुए हैं। देखकर पता चलता है कि इस शो के घर के बेडरूम का एक हिस्सा थोड़ा अलग है। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि इसमें डबल बेड के साथ सिंगल बेड भी दिख रहा है। हालांकि शो की थीम के बारे में अभी कुछ खास डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
Apne edgy andaaz se sabka dil jeetne aa rahi hai,Bigg Boss OTT ki pehli contestant Neha Bhasin! ?
Kya aap excited ho to watch her?
Bigg Boss OTT aa raha hai on 8th Aug only on Voot.#BBOtt #BBOttOnVoot #Voot #SalmanKhan #KaranJohar@Beingsalmankhan @VootSelect @justvoot pic.twitter.com/qefR6hjBsR— Bigg Boss (@BiggBoss) July 31, 2021
इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट से भी मिला दिया गया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर नेहा भसीन हैं। उनका प्रोमो वूट के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी ऑनएयर होगा।