newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन के बीच अभिनेता इरफान खान की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

हालांकि, अभी तक इसके पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। बीते दिनों जयपुर में 54 वर्षीय इरफान की मां सईदा बेगम का इंतकाल हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। हालांकि, उन्हें क्या तकलीफ हुई और आईसीयू में क्यों भर्ती किया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Actor Irrfan Khan

उनसे जुड़े करीबी सूत्रों की मानें तो वे करीब एक सप्ताह से अस्पताल में हैं। लेकिन जानकारी आज लीक हुई है। हालांकि, अभी तक इसके पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। बीते दिनों जयपुर में 54 वर्षीय इरफान की मां सईदा बेगम का इंतकाल हुआ था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

मार्च 2018 में इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे। वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। इसके बाद से वे अक्सर डॉक्टर्स का परामर्श लेने लंदन आते-जाते रहे हैं।