newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jacqueline Fernandez ने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए कार्यों के लिए जताया आभार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने रविवार को ट्विटर पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का आभार जताया है। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने रविवार को ट्विटर पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का आभार जताया है। एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस कर्मियों को रेनकोट और अन्य सुरक्षा गियर दिए थे।

jacqueline fernandez tik tok

जैकलीन फर्नांडीज ने ट्वीट कर लिखा, “मैं मुंबई पुलिस को सलाम करती हूं कि वह हमेशा तैयार रहे, अपना कर्तव्य निभाते रहे। बारिश आए, तूफान आए। हर उस चीज के लिए धन्यवाद जो आप हमारे लिए करते हैं।”

उनके इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस बल ने एक्ट्रेस को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। ट्विटर पर अभिनेत्री ने कहा, “जैसे-जैसे जून नजदीक है, मुंबई मानसून के लिए कमर कस रहा है- और हम भी। धन्यवाद एटदरेट असली जैकलीन और हैश टैग योलो फाउंडेशन आपके बहुमूल्य योगदान के लिए – इससे हमारे कर्मियों को महामारी के साथ-साथ मानसून में भी सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी। हैशटैग स्ट्रांगर टूगेदर।”

उन्होंने यू ओनली लिव वन्स फाउंडेशन भी स्थापित किया है, जहां उन्होंने कई गैर सरकारी संगठनों के साथ करार किया है जो महामारी के दौरान लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पुणे पुलिस फाउंडेशन में भी योगदान दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन ‘सर्कस’, ‘भूत पुलिस’ और ‘किक 2’, ‘अटैक’ और ‘बच्चन पांडे’ में नजर आएंगी।