newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: समर सिंह का नया गाना ‘कोको कोला ए सइयां’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छाया, वीडियो देखकर जाएंगे झूम

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में एक और धमाकेदार म्यूजिक वीडियो जारी किया गया है। जिसको समर सिंह और शिल्पी सिंह ने गाया है। गाने का नाम है ‘कोको कोला ए सइयां’। इस गाने में फैंस को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन नए-नए गाने और डांस वीडियोज लॉन्च होते रहे हैं। इन गानों को भोजपुरी फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा में एक और धमाकेदार म्यूजिक वीडियो जारी किया गया है। जिसको समर सिंह और शिल्पी सिंह ने गाया है। गाने का नाम है ‘कोको कोला ए सइयां’। इस गाने में फैंस को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। सावन के मौके पर रिलीज किये गए इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

‘कोको कोला ए सइयां’ एक बोलबम गाना है जिसे शिल्पी राज और समर सिंह ने गाया है लेकिन इस गाने में पवन सिंह और कोमल सिंह के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। समर सिंह और कोमल सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री इस गाने में देखने को मिल रही है। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज ने इस गाने के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने को अब तक दो लाख ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि समर सिंह कांवड़िये के अंदाज में हैं और चिल्लम पीकर भगवान भोले-शंकर की भक्ति में लीन हो रहे हैं। इस गाने में कोमल सिंह और पवन सिंह का भगवा अंदाज लोगों को बेहद भा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को एक चाट की दुकान देखकर कुछ खाने का मन करता है और वह अपने पति से खाने और कोका कोला पिलाने के लिए कहती हैं। जिसके जवाब में पवन सिंह कहते हैं, पहले भगवान शिव की पूजा कर लो फिर बाद में खिला देंगे।