newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन ने ‘पानी दी गल’ वीडियो की शूटिंग पर की बात

Jasmin Bhasin: हाल ही में उन्होंने पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर (Maninder Buttar) संग ‘पानी दी गल’ (Pani Di Gal) नामक एक गाने के वीडियो की शूटिंग की है।

मुंबई। टीवी का सबसे रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ 14 में नजर आईं जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। उनकी अली गोनी संग जोड़ी भी दर्शकों को खासा पसंद आई। फैंस ने इस जोड़ी को इतना प्यार दिया कि उन्हें जैस्ली के नाम से भी जाना जाता है। शो से बाहर आने के बाद जैस्मीन कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। अब वो एक नई म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर (Maninder Buttar) संग ‘पानी दी गल’ (Pani Di Gal) नामक एक गाने के वीडियो की शूटिंग की है।

jasmine pani di gal

ये रोमांटिक गाना मनिंदर बुट्टर के डेब्यू एल्बम ‘जुगनी’ का एक हिस्सा है। उन्होंने इसके गाने असीस कौर के साथ गाए हैं, जिन्हें खुद उन्होंने लिखा है। साथ ही म्यूजिक मिक्स सिंह ने दिया है। इस बारे में जैस्मीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया वो इस म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

jasmine

जैस्मीन ने बताया, ”पानी दी गल के लिए शूटिंग करने का अनुभव असाधारण रहा। हमारी यूनिट के लोग बेहद प्रोफेश्नल थे और इसलिए सब कुछ काफी अच्छे से हो गया। सेट पर हमने खूब सारे मजे किए, जिसके चलते इस बात का एहसास न के बराबर हुआ कि हम कोई काम कर रहे हैं। यह एक खूबसूरत सा गाना है, जिसमें मुझे मनिंदर के साथ काम कर काफी अच्छा लगा। वह बहुत अच्छे हैं, जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं, चीजों को काफी अच्छे से समझते हैं और एक शानदार परफॉर्मर हैं।”