newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jennifer Lopez Wedding: शादी के बंधन में बंधे जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक, सामने आया शादी का प्यारा वीडियो

Jennifer Lopez Wedding: जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक ने साल 2002 में सगाई कर ली थी। जिसके बाद अब 16 जुलाई 2022 को शादी कर ली। शादी बहुत ही सादगी और प्राइवेट तरीके से की गई। शादी अमेरिका के लास वेगास में की गई। अब सिंगर ने शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया है।

नई दिल्ली। सगाई के 20 साल बाद हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 16 जुलाई को शादी कर ली है। बता दें कि  जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक बीते 20 साल से रिलेशनशिप में थे हालांकि कुछ समय के लिए दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बीते साल दोनों का पैचअप हो गया था। अब दोनों ने इस रिश्ते को नाम देते हुए शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर शादी की कई वीडियोज सामने आ रही हैं।वीडियो पर दोनों के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

16 जुलाई को की शादी

जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक ने साल 2002 में सगाई कर ली थी। जिसके बाद अब  16 जुलाई 2022 को शादी कर ली। शादी बहुत ही सादगी और प्राइवेट तरीके से की गई। शादी अमेरिका के लास वेगास में की गई। अब सिंगर ने शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया है। जेनिफर अब खुद को जेनिफर एफ्लेक कहकर संबोधित कर रही हैं। बता दें कि जेनिफर लोपेज की उम्र 52 साल है जबकि बेन की उम्र 49 साल है। जेफिर बेन से 3 साल बड़ी हैं। बता दें कि दोनों ने अपने ब्रेकअप के दौरान किसी अन्य से शादी कर ली थी। दोनों के बच्चे भी हुए। हालांकि पिछले साल पैचअप होने के बाद दोनों ने दोबारा सगाई की और अब शादी के बंधन में बंध गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Appleton (@chrisappleton1)


सिंपल गाउन में नजर आईं जेनिफर

जेनिफर और बेन की शादी की वीडियोज सामने आई हैं जिसमें जेनिफर सिंपल व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिंपल छोटे-छोटे इयररिंग पहन रखे हैं। अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करते हुए एक्ट्रेस कह रही है कि वो शादी के लिए काफी एक्साइटेड है और काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। एक इंटरव्यू में शादी का जिक्र करते हुए जेनिफर लोपेज ने कहा- प्यार बहुत प्यारी फीलिंग है और बहुत दयालु है। इस दौरान हमें पता चला कि प्यार बहुत धैर्यवान होता है।