newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी ने फैंस को दी बहुत बड़ी खुशखबरी, सुनकर फूले नहीं समा रहे एक्ट्रेस के फैंस, जानिए पूरा माजरा

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani New Film: भोजपुरी क़्वीन काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज काजल राघवानी ने अपने फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई काजल की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी क़्वीन काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज काजल राघवानी ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। तो चलिए जानते हैं काजल की नई फिल्म के बारे में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी ने अनाउंस की नई फिल्म:

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने अपनी नई फिल्म की अनाउसमेंट कर दी है। काजल की नई फिल्म का नाम ”MUNIYA” (मुनिया) है। इस फिल्म के निर्देशक अनिल नयनन है। फिल्म को मंजुल ठाकुर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ऑफिशियल चैनल एंटर10रंगीला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

काजल राघवानी ने फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। अभिनेत्री के साथ फोटोज में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू नजर आ रही है। काजल राघवानी के लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि काजल राघवानी साड़ी में सीधा पल्ला और माथे पर आंचल लिए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में मिट्टी के घर की झलक भी दिखाई दे रही है। खैर अब ये फिल्म कैसी होगी? क्या कहानी होगी? इस सबका पता तो फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर आने के बाद ही पता चलेगा।


आपको बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी ने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिन के अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी हालिया रिलीज सुपरहिट फिल्म ”बड़की बहू छोटकी बहू” के सीक्वल ”बड़की बहू छोटकी बहू 2” की भी घोषणा कर फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज दिया है।