newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut : कंगना ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कहा- ‘चंगु मंगू गैंग…’

Kangana Ranaut : बॉलीवुड पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, अब एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र लॉकडाउन (Maharashtra government) को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

मुंबई। बॉलीवुड पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, अब एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र लॉकडाउन (Maharashtra government) को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कंगना जितना अपनी एक्टिंग से तारीफ पाती हैं, उतना ही वो अपने कंमेंट को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

उन्होंने न सिर्फ महाराष्ट्र सरकार पर नाराजगी जताई बल्कि उनकी तुलना चंगु मंगु गैंग से कर डाली। कंगना ने कोरोना से लेकर लॉकडाउन तक पर महाराष्ट्र सरकार को अपने निशाने पर लिया है। उनके ट्वीट से साफ जाहिर है कि उन्होंने राज्य सरकार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Kangana Ranaut and Uddhav

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ”क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक फैसला लेना चाहता है। चंगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।”

ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी कंगना कई बार राज्य सरकार पर कई बार हमला कर चुकी हैं। फिर चाहे मुद्दा सुशांत सिंह राजपुत की मौत से जुड़ा हो या बॉलीवुड नेपोटिज्म को लेकर या फिर ड्रग्स केस, कंगना ने हर मौके पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा है।