newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janmashtami 2021: इतनी बड़ी हो गई हैं श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने वाली धृति भाटिया, तस्वीरों में पहचान पाना मुश्किल

Janmashtami 2021: अपनी मनमोहक सी मुस्कान से लोगों को कायल करने वाली इस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा सीरियल को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है, जिसने एक बार फिर दर्शकों को धृति की याद दिला दी है। लेकिन शो में मोहक मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली धृति भाटिया अब काफी बड़ी हो गई हैं।

कलर्स टीवी पर दिखाए जाने वाले शो ‘जय श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाली बच्ची को दर्शकों काफी प्यार मिला है। हालांकि टीवी के इतिहास में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को निभाया। इन सीरियल के माध्यम से दर्शकों ने भी भगवान श्री कृष्ण को खूब प्यार दिया है। कुछ एक्टर्स तो ऐसे भी रहे हैं  जिन्हे असल जिंदगी में लोगों ने उनकी भगवान समझकर पूजा की है। वहीं, कई शो तो लोगों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि इसका हर किरदार भी दर्शकों के दिलों में रच-बस गया। कलर्स पर दिखाए जाने वाला धारावाहिक शो ‘जय श्री कृष्णा’ उन्हीं में शामिल है।

साल 2008 में प्रसारित हुए इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था। अपनी मनमोहक सी मुस्कान से लोगों को कायल करने वाली इस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा सीरियल को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है, जिसने एक बार फिर दर्शकों को धृति की याद दिला दी है। लेकिन शो में मोहक मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली धृति भाटिया अब काफी बड़ी हो गई हैं।

उनके नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, हालांकि वो उनका वैरिफाइड अकाउंट है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन इस अकाउंट में धृति की बहुत सी तस्वीरें हैं, जिसमें वह बेहद ही सुंदर दिख रही हैं। बता दें की जिस समय धृति ने कृष्णा का रोल प्ले किया था उस दौरान उनकी उम्र केवल तीन साल ही थी। धृति को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। शो के दौरान लोग टीवी पर उनके आने का इंतजार किया करते थे। श्री कृष्ण का वो बालरूप लोगों को भी बेहद पसंद आया था। धृति की मासूम मुस्कान लोगों केो आज भी याद है। लेकिन धृति अब बड़ी हो गई हैं और पुरानी तस्वीरों के मुताबिक उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल ही है। धृति अब 15 साल की हो गई हैं जो इन दिनों पढ़ाई में बिजी हो गई हैं।