newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा ने मनाया अपना, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayKaran

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर के मजबूत कंटेस्टेंट और मश्हूर एक्टर करण कुंद्रा का आज जन्मदिन है। इस बार वो अपना बर्थडे बिग बॉस के घर में घरवालों के साथ मना रहे हैं। बता दें कि शो में वो अपनी गेम प्लानिंग की वजह से सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर के मजबूत कंटेस्टेंट और मश्हूर एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) का आज जन्मदिन है। इस बार वो अपना बर्थडे बिग बॉस के घर में घरवालों के साथ मना रहे हैं। बता दें कि शो में वो अपनी गेम प्लानिंग की वजह से सुर्खियों में हैं। बर्थडे पर उन्हें हर कोई विश कर रहा है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayKaran ट्रेंड हो रहा है। उनके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

करण के फैंस बिग बॉस 15 में उनका दमदार अवतार देखकर काफी खुश हैं। वो हर बात पर अपनी राय रखते हैं। इसी वजह से लोग अभी से उन्हें इस सीजन का विनर मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने उन्हें सरप्राइज दिया और उनके लिए घर में ही छोटा-सा केक काटा। सभी ने मिलकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।

घरवालों के अलावा उनके फैंस भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यहां देखिए फैंस के ट्वीट-