newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhaakad Trailer: हिंदी विवाद में कूदी कंगना रनौत, कहा-संस्कृत क्यों नहीं हो सकती नेशनल लैंग्वेज

Dhaakad Trailer: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। ट्रेलर में कंगना खतरनाक एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बनी हैं।  फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने भाषा विवाद पर अपनी राय सबके सामने रखी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। वो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अब एक्ट्रेस हिंदी बनाम तमिल विवाद में कूद चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं हैं। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा चुका है। ट्रेलर में कंगना खतरनाक एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बनी हैं।  फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने भाषा विवाद पर अपनी राय सबके सामने रखी है।

संस्कृत क्यों नहीं हो सकती नेशनल लैंग्वेज

धाकड़’ ट्रेलर के रिलीज के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि हमारी सोसायटी में कई तरह के लोग रहते हैं। सभी लोग अलग-अलग कल्चर से आते हैं। सबकी अपनी रिश्ते हैं..भाषा हैं…। हर किसी को ये अधिकार है कि वो अपने धर्म या कल्चर की रक्षा करे। हर कोई अपने कल्चर पर गर्व करता है। मैं पहाड़ी हूं और मुझे अपने कल्चर और भाषा पर बहुत गर्व है लेकिन हमारा देश एक है।..हमें एक धागा चाहिए जो इसे चला सके। हम सभी को संविधान का सम्मान करना है। तमिल और हिंदी दोनों ही पुरानी भाषाएं हैं लेकिन सबसे पुरानी भाषा संस्कृत है। अगर मेरी राय की बात करें तो मेरे हिसाब से संस्कृत को  राष्ट्रभाषा बनाना चाहिए।


रिलीज हुआ धाकड़ का ट्रेलर

सभी भाषाओं का उदय संस्कृत से हुआ है। हालांकि जो लोग हिंदी भाषा को लेकर इनकार करते हैं वो भारतीय संविधान का अपमान करते हैं। गौरतलब है कि कंगना ने ये बयान अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा। एक्ट्रेस की फिल्म फुल ऑन एक्शन और थ्रिल से भरपूर हैं। फिल्म का निर्देशन Razneesh Razy Ghai ने किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल भी हैं जिन्होंने फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है। इसके अलावा दिव्या दत्ता भी फिल्म में नजर आने वाली हैं।