newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ठंड से बचने के लिए कंगना की मां ने ढूंढा ये देसी जुगाड़, फैंस ने ऐसे दिए रिएक्शन

हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक फनी पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी मां ने आंगन में खाना पकाने के लिए देसी जुगाड़ किया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। साथ ही खुद से जुड़ी सारी अपडेट अपने फैंस से शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने एक फनी पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी मां ने खाना पकाने के लिए देसी जुगाड़ किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

kangana with mother asha bjp

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कंगना की मां को रसोई में काफी ठंड लग रही थी। जिसके बाद उन्होंने बाहर धूप में बैठकर खाना बनाने का फैसला लिया। खास बात ये है कि बाहर खाना बनाने के लिए उन्होंने जो जुगाड़ किया है उसकी काफी चर्चा हो रही है साथी ही फैंस को भी काफी मजा आ रहा है।

kangana2

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ” मां से बात की उन्होंने बताया कि किचन बहुत ठंडा है तो बाहर धूप में अंगीठी पर खाना बना रही हूं। मुझे उत्सुकता हुई, जब मैंने देखा तो अपनी हंसी नहीं रोक पाई, देसी जुगाड़ से बढ़कर कोई जुगाड़ नहीं है। इस काम की खोज के लिए मां पर गर्व है।”

इस तस्वीर में कंगना की मां को धूप में अंगीठी पर रोटियां बनाते हुए नजर आ रही हैं। खाना बनाने के लिए उन्होंने जो जुगाड़ किया है को काफी मजेदार है। उनकी मां ने हवन कुंड में आग जलाकर उसके ऊपर स्टोव का स्टैंड रखा है, और इसके ऊपर उन्होंने तवा रखा हुआ है जिसपर वो मक्के की रोटियां बना रही हैं।

उनके इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट में काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं। आप भी देखिए किसने क्या कहा-