newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana: कंगना के आजादी वाले बयान पर स्वरा भास्कर-KRK को लगी मिर्ची, ये कहकर एक्ट्रेस को कोसा

Kangana Ranaut: उनकी विवादित टिप्पणी के कारण एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत कई कांग्रेस नेता ने उन्हें निशाने पर लिया है। दरअसल, इस इवेंट में कंगना ने देश को मिली आजादी को भीख बता दिया। जिसके बाद से सभी उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी विवादित प्रतिक्रियाओं के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। वो हर मामले पर अपनी राय रखती हैं। जिसका उनके फैंस सपोर्ट करते हैं, लेकिन कई बार वो अपनी हदें तोड़ते हुए कई ऐसी बाते कह जाती हैं जो देश विरोधी होती हैं। यही कारण है कि उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुनने को मिलती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। गुरुवार को एक्ट्रेस टाइम्स नाऊ के समिट 2021 में पहुंची, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। लेकिन इस दौरान वो कुछ ऐसा बोल गई जो उनके लिए अब भारी पड़ रहा है। कंगना ने एक विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामने करना पड़ रहा है। उनकी विवादित टिप्पणी के कारण एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत कई कांग्रेस नेता ने उन्हें निशाने पर लिया है। दरअसल, इस इवेंट में कंगना ने देश को मिली आजादी को भीख में बता दिया। जिसके बाद से सभी उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं।

कंगना ने एकंर के सामने कहा- ‘आजादी अगर भीख में मिले तो वो क्या आजादी हो सकती है? 1947 में मिली आजादी भीख थी, असली आजादी साल 2014 में मिली।’ इसके आगे उन्होंने कहा- सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। जो आजादी मिली है वो साल 2014 में मिली है।’

कंगना के इस बयान पर एकंर कहती हैं कि – इसलिए ही आपको भगवा कहा जाता है। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती है- अभी इसके बाद मुझपर 10 और केस दर्ज होने वाले हैं। फिर एंकर कहती है- अभी तो आप दिल्ली में हैं। इसपर एक्ट्रेस जवाब देती हैं- घर भी जाना है ना।

स्वरा ने साधा कंगना पर निशाना

कंगना के इस बेबाक जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां तो बजा दी लेकिन उनका ये स्टेटमेंट एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को पसंद नहीं आया। उन्होंने बिना नाम लिए कंगना पर निधाना साधते हुए कहा – कौन है ये बेवकूफ लोग जिन्होंने इस बात को सुनकर तालियां बजाई, मैं जानना चाहती हूं।

कमाल राशिद खान ने कंगना को बोला ‘बेवकूफ’

कमाल राशिद खान ने भी सोशल मीडिया पर कंगना के इस बयान पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बेवकूफ कंगना रनौत ने कहा कि भारत को आजादी 1947 में नहीं मिली, वो आजादी भीख थी। आज भगत सिंह और उधम सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी ये सुनकर स्वर्ग में रो रहे होंगे।

नेताओं की प्रतिक्रिया-

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कंगना के इस बयान का विरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- झांसी की रानी सहित हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सारा खून, पसीना और बलिदान गुरु को खुश करने के लिए खारिज कर दिया। व्हाट्सएप इतिहास के प्रशंसक।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर हमला करते हुए लिखा- ”हमारी आज़ादी को भीख कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त असंतुलित ही कहेगा-वह आज़ादी जिसके लिए लाखों ने अपने प्राणों की आहुतियां दीं-ख़ैर उनसे और क्या आशा? लेकिन आज़ादी के लिए इस्तेमाल किए गए इस सस्ते शब्द और वक्तव्य की आपने आलोचना क्यों नहीं की? या आपसे भी आशा बेकार है?”