newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut: वैक्सीनेशन की अपील पर जमकर ट्रोल हुईं कंगना, यूजर बोले- ‘दीदी झूठ बोल रही’

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी भी मुद्दे पर बोलती हैं तो वो विवाद बन जाता हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ हैं।

मुंबई। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी भी मुद्दे पर बोलती हैं तो वो विवाद बन जाता हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उनका कहना हैं कि लोग कोरोना के समय में नेगेटिव न हो बल्कि पॉजिटिव रहें। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है।

वीडियो में कंगना ने वैक्सीन लगवाए जाने के फायदे भी बताए और साथ ही कहा है कि वो अपने स्टाफ और परिवार के सभी लोगों का वैक्सिनेशन करवाएंगी। लेकिन इस वीडियो में कंगना कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ा।

दरअसल, वीडियो में कंगना ने भारत को दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बता दिया। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीन को दवाई बोल दिया साथ ही कोरोना के फैलने के लिए जनसंख्या को दोषी ठहरा दिया। जिसके बाद लोग उनकी जमकर खिचाई करने लगे।

कुछ यूजर्स कंगना से पूछा कि जब जनसंख्या ही कारण है तो उन्होंने कुंभ मेले और रैलियों को रोकने के लिए वीडियो क्यों शेयर नहीं किया। तो किसी ने कहा कि खाली बर्तन ज्यादा शोर करते हैं।