newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka Sharma: अनुष्का का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर!, खुद डायरेक्टर ने बताई थी इसकी सच्चाई

Anushka Sharma: करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स की लाइफ खराब करने के आरोपों से सने रहते हैं। उन पर अक्सर यह आरोप लगा हैं कि वह स्टार किड को लेकर फिल्म बनाते हैं लेकिन जो आउटसाइडर्स आते हैं उनका करियर खराब कर देते हैं। हालांकि, करण ने इस बात को खुद भी मानी हैं कि वह स्टारकिड के बच्चों का करियर बनाते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं। एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। अनुष्का आज एक्टिंग के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस के करियर के दुश्मन बन गए थे करण जौहर, उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया किया कि वह आदित्य चोपड़ा से रब ने बना दी जोड़ी के लिए अनुष्का को साइन करने से मना कर दिया था। चलिए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला-

अनुष्का का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर

करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स की लाइफ खराब करने के आरोपों से सने रहते हैं। उन पर अक्सर यह आरोप लगा हैं कि वह स्टार किड को लेकर फिल्म बनाते हैं लेकिन जो आउटसाइडर्स आते हैं उनका करियर खराब कर देते हैं। हालांकि, करण ने इस बात को खुद भी मानी हैं कि वह स्टारकिड के बच्चों का करियर बनाते हैं। अब आपको बता दें कि ऐसा ही एक समय था जब करण अनुष्का के करियर के पीछे पड़े थे। वह नहीं चाहते थे कि रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का हो, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने जब अनुष्का को बैंड बाजा बारात में देखा था तब वह उनकी एक्टिंग के फैन हो गए थे। हालांकि, करण ने यह भी बताया कि उन्होंने बैंड बाजा बारात को बिना मन के देखी थी। अनुष्का की एक्टिंग से प्रभावित होने के बाद करण ने अपनी गलती मानी और उन्होंने अनुष्का से इसके लिए माफी भी मांगी थी।

करण जौहर ने खुद बताई सच्चाई

2016 में 18वें मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान, राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के साथ ए दिल हैं मुश्किल की स्टार कास्ट करण जौहर, ऐश्वर्या और अनुष्का भी मौजूद थे। इस दौरान करण जौहर ने अनुष्का के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘मैं अनुष्का के करियर को पूरी तरीके से खत्म करना चाहता था, मुझे जब आदित्य ने फिल्म के बारे में बताया तो मैंने कहा कि तुम पागल हो क्या कर रहे हो, तुम उसे साइन कर रहे हो। तुम्हें अनुष्का शर्मा को साइन करने की जरूरत नहीं हैं।’ करण ने आगे बताया कि उस वक्त एक और एक्ट्रेस थी, जिसको वह चाहते थे कि आदित्य उसे साइन करें।