newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kareena Kapoor: दोनों बेटे के साथ पूल पार्टी एंजॉय करती दिखीं करीना कपूर खान, सामने आई वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें

Kareena Kapoor: दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे छाई हुई हैं जिसमें करीना कपूर अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ पूल साइड वेकेशन मना रही हैं। करीना के साथ सैफ अली खान भी दिख रहे हैं। पूल साइड अपने दोनों बच्चों के साथ करीना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पति सैफ अली खान अपने काम के अलावा अपनी फैमिली को भी भरपूर टाइम देते हैं। जब भी सैफ और करीना को समय मिलता है वो फैमिली ट्रिप पर निकल जाते हैं। कई बार पूरी कपूर फैमिली के साथ करीना वेकेशन एंजॉय करती दिखती हैं। अब एक बार फिर करीना और सैफ ने काम से ब्रेक लेकर अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज को देखकर लगता है कि पटौदी खानदान के छोटे नवाबों ने पूल साइड खूब मस्ती हैं।

पूल पार्टी एंजॉय करते दिखी करीना कपूर

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे छाई हुई हैं जिसमें करीना कपूर अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ पूल साइड वेकेशन मना रही हैं। करीना के साथ सैफ अली खान भी दिख रहे हैं। पूल साइड अपने दोनों बच्चों के साथ करीना क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक फोटो में करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ बैठी दिख रही हैं। जेह भी कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। एक फोटो में पापा सैफ के साथ तैमूर दिख रहे हैं। तैमूर ने व्हाइट कलर का बाथरोप पहना है। तैमूर फोटो में काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में करीना और तैमूर पुल किनारे बैठे स्नैक्स का मजा ले रहे हैं।


सोशल मीडिया पर छा गई दोनों की तस्वीरें

पूल पार्टी की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज आते ही तेजी से वायरल हो चुकी हैं। काम की बात करें तो करीना कपूर खान आमिर खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं है। फिल्म का ट्रेलर भी अभी सामने नहीं आया है। रिलीज के पहले ही फिल्म का बायकॉट शुरू हो चुका है। यूजर्स ने फिल्म को नहीं देखने के लिए बॉयकॉट भी चलाया था।