newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jeh Birthday: 1 साल के हुए करीना कपूर के छोटे नवाब जेह, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

Jeh Birthday: बेटे जेह के जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपून ने खास अंदाज में बेटे के जन्मदिन विश किया है। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान घुटनों के बल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान आज 1 साल के हो गए हैं। बेटे जेह के जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपून ने खास अंदाज में बेटे के जन्मदिन विश किया है। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान घुटनों के बल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भाई, रुको मेरे लिए मैं भी आज तुम्हारे साथ हूं। चलो साथ में दुनिया घूमते हैं। जाहिर तौर पर अम्मा भी हमारे साथ होंगी जो हमारे पीछे आ रही हैं। हैप्पी बर्थडे जेह बाबा। माय लाइफ। मेरा बेटा। मेरा शेर।’ इस तस्वीर को अब सोशल मीडिया पर काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग इस फोटो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग जेह को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

यहां देखें ट्विटर रिएक्शन