newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Taimur Ali Khan: करीना के लाडले तैमूर ने नन्हीं सी उम्र में रोशन किया नाम, जीता ये खास प्राइज

Taimur Ali Khan: दरअसल तैमूर कई तरह की एक्टिविटी करते हैं और उनमें पार्टिसिपेट भी करते हैं। वो पेंटिंग, बेकिंग और गेम्स में काफी इन्वोल्व रहते हैं। इसके अलावा नन्हें नवाब पिछले कुछ महीनों से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं और तैमूर ने ताइक्वांडो में येलो बेल्ट जीत ली है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान अपने परिवार की तरह अभी से लाइमलाइट में रहते हैं। उनके जन्म से लेकर अब तक उनके हर मूवमेंट को लोग देखना पसंद करते हैं। हालांकि उनके नाम तैमूर को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब तैमूर बड़े हो गए हैं और पैपराजी के सामने पोज देने से भी नहीं घबराते हैं। कभी-कभी तो गुस्सा आने पर वो कैमरामैन तक को हडका देते हैं। हालांकि अब तैमूर अपने किसी नए पोज को लेकर नहीं बल्कि एक खास उपलब्धि को लेकर सुर्खियों में हैं। तैमूर ने अपनी मेहनत से करीना और सैफ दोनों का नाम रोशन किया है।

तैमूर ने जीता खास प्राइज

दरअसल तैमूर कई तरह की एक्टिविटी करते हैं और उनमें पार्टिसिपेट भी करते हैं। वो पेंटिंग, बेकिंग और गेम्स में काफी इन्वोल्व रहते हैं। इसके अलावा नन्हें नवाब पिछले कुछ महीनों से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं और तैमूर ने ताइक्वांडो में येलो बेल्ट जीत ली है। इस मौके पर करीना कपूर और सैफ अली खान तैमूर के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे और वहां जाकर कई फोटोज क्लिक कराई। इस मौके पर करीना और सैफ अली खान कैजुअल अवतार में नजर आएं। सैफ अली खान व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए। जबकि करीना कपूर लाइट ब्लू कलर की स्ट्रेटकट जींस दिखीं। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे।


ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ड्रेस में क्यूट लगे तैमूर

जबकि तैमूर ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ड्रेस में दिखे। तैमूर ने भी बॉक्सिंग पोज में कई फोटोज क्लिक कराए। फोटोज में तैमूर काफी क्यूट लगे थे। गौरतलब है कि तैमूर की एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वो कैमरामैन को डांटते हुए नजर आए थे। वो कैमरामैन को फोटो क्लिक करने के लिए मना कर रहे थे और कह रहे थे कि जाओ..यहां से जाओ। छोटे नवाब का गुस्से से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)