newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध पर बनी ये फिल्में जगा देगी आपकी देशभक्ति, देखकर दिल से निकलेगा ‘भारत माता की जय’

Kargil Vijay Diwas: हर साल इसी दिन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान देने के लिए  कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। जवानों को सम्मान देने के लिए एक लौ भी निरंतर जलती रहती हैं।

नई दिल्ली। आज कारगिल विजय दिवस है और आज इस खास दिन को 23 साल पूरे हो गए। कारगिल युद्ध 26 जुलाई को साल 1999 में हुआ था और ये ऐतिहासिक युद्ध  तकरीबन 2 महीने तक चला था। कारगिल युद्ध में भारत के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों से कई चोटियों को छुड़ाया था और अपना आधिपत्य हासिल किया था। हर साल इसी दिन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान देने के लिए  कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। जवानों को सम्मान देने के लिए एक लौ भी निरंतर जलती रहती हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताएंगे जो कारगिल के शूरवीरों की गाथा का बखान करती हैं।

शेरशाह–  शेरशाह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में बत्रा की बहादुरी को बखूबी दिखाया गया है।

LOC कारगिल–  LOC कारगिल भी कारगिल विजय दिवस पर आधारित फिल्म है जिसे बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया था। फिल्म भले ही औसत फिल्मों की तुलना में काफी लंबी है लेकिन फिर उसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मजा दिया था। फिल्म में युद्ध से जुड़ी हर चीज को दिखाया गया था। फिल्म में सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी को लीड रोल में देखा गया था।

लक्ष्य– फिल्म लक्ष्य भी कारगिल विजय दिवस पर आधारित फिल्म है। फिल्म में  ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। फिल्म में ऐसे लड़के को दिखाया गया है जो बिल्कुल बेफ्रिक है लेकिन फौज में भर्ती होते ही वो एक जांबाज सैनिक बनकर निकलता है।

टैंगो चार्ली– टैंगो चार्ली में कई अलग-अलग युद्धों को दिखाया गया है। जिसमें कारगिल युद्ध को भी दिखाया गया है। ये फिल्म साल 2005 में आई थी और फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अजय देवगन और बॉबी देओल लीड रोल में थे। इसके अलावा शाहिद की मौसम, धूप भी कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म है।