newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘Khatron Ke Khiladi 11’ की कंटेस्टेंट Anushka Sen हुईं कोरोना पॉजिटिव, केपटाउन में चल रही है शो की शूटिंग

खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन (Anushka Sen Corona Positive) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शो में सभी सावधानियां बरतने के बाद भी एक्ट्रेस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। 

नई दिल्ली। टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। केप टाउन में इस शो की शूटिंग हो रही है। हाल ही में शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। अब शो को लेकर लेटेस्ट खबर आ रही है कि शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन (Anushka Sen Corona Positive) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शो में सभी सावधानियां बरतने के बाद भी एक्ट्रेस संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।

anushka sen2

अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। वहीं, इस खबर से शो के मेकर्स और बाकि कंटेस्टेंट्स की भी चिंता काफी बढ़ गई है।

अनुष्का के पॉजिटिव होने के बाद शो के बाकि कंटेस्टेंट्स सतर्क हो गए हैं और सभी ने अपना टेस्ट करवाया था। राहत की बात ये है कि सभी प्रतियोगियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

इस बार शो की थीम डर वर्सेज डेयर का बैटलग्राउंड हैं जहां 13 कंटेस्टेंट अपने अपने डर का सामना करते नजर आएंगे। इस बार KKK11 में कंटेस्टेंट के तौर पर राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्नेता तिवारी, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आने वाला हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)