नई दिल्ली। जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड के कई किड्स स्टार्स अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले हैं। आज ‘द आर्चीज’ का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर और बाकी किड्स स्टार्स का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। टीजर और पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सुहाना खान ,खुशी कपूर और द आर्चीज’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स स्टार किड्स को उनकी पहली डेब्यू के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सुहाना खान के अलावा जोया अख्तर की फिल्म से जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू हुई थी।
View this post on Instagram
कौन हैं द आर्चीज से डेब्यू करने वाले स्टार
इस फिल्म से चार बड़े स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा नजर आने वाले हैं। पहले बात करते हैं सुहाना खान की। सुहाना खान सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं और वो हाल ही में न्यूयॉर्क से पढ़ाई करके लौटी हैं।
View this post on Instagram
बीते साल से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सुहाना खान जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पहले कहा जा रहा था कि सुहाना करण जौहर के बैनर तले डेब्यू कर सकती हैं। सुहाना ने हाल ही में थियेटर की पढ़ाई की हुई है। दूसरे नंबर पर आती हैं खुशी कपूर..। खुशी कपूर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं।खुशी से पहले उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में धड़क फिल्म से डेब्यू कर चुकी हैं। खुशी कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करा चुकी है लेकिन बतौर एक्ट्रेस ये उनकी पहली फिल्म है।
View this post on Instagram
म्यूजिक से ताल्लुक रखते हैं वेदांग रैना
अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन के नाती हैं और श्वेता बच्चन के बेटे हैं। तीनों स्टार्स किड्स की ये पहली फिल्म है। मिहिर आहूजा पहले से ही फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना झंडा गाड़ चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30 से हुई थी। जिसके बाद वो बार ऑफ़ ब्लड’ और ‘अटैक ‘में अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं। इसके अलावा वो कई वेबसीरीज में भी काम कर चुके हैं। युवराज मेंदा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया से मिली है जिसके बाद वो फिल्मों में आए हैं।
View this post on Instagram
वहीं वेदांग रैना म्यूजिक क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें इंग्लिश गानें बहुत पसंद है और वो सोशल मीडिया पर अपनी रिकॉर्डिंग शेयर करते रहे हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर अच्छा-खासा रिस्पांस देते हैं।