newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monalisa Latest Photos: मोनालिसा बनीं ”दीवानी-मस्तानी”, नीली साड़ी में उड़ाए नेटिजंस के होश

Monalisa Latest Photos: मोनालिसा की कोई भी तस्वीर हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। ऐसे में मोनालिसा ने हाल में अपनी कुछ और फोटोज अपने इंस्टाग्राम अपर शेयर की है। इन फोटोज को देखकर आप मोनालिसा की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। मोनालिसा की हर उम्र के लोगों में बेशुमार लोकप्रियता है। क्या बच्चे क्या बूढ़े हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेकरार रहता है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा की कोई भी तस्वीर हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। ऐसे में मोनालिसा ने हाल में अपनी कुछ और फोटोज अपने इंस्टाग्राम अपर शेयर की है। इन फोटोज को देखकर आप मोनालिसा की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने शेयर की फोटोज:

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर नीली साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस कहर ढाती हुई नजर आ रहीं हैं। ये फोटोज मोनालिसा के शूट की हैं ,जिसमें एक्ट्रेस अपने लुक ले हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


नीली बनारसी साड़ी, खुले हाफ कर्ली हेयर, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदिया, आंखों में काजल, कानों में सोने के झुमके, गुलाबी होंठ, गले में सोने का भारी रानी हार और हाथों में सोने के भारी कंगन पहन मोनालिसा इन तस्वीरों में किसी महारानी से काम नहीं लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा की अदाओं को देख उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है ”दीवानी-मस्तानी” वाकई मोनालिसा इन तस्वीरों में ”दीवानी-मस्तानी” ही लग रही हैं। मोनालिसा की तस्वीर पर उनके फैंस खूब सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बहार आ गई है। हर कोई मोनालिसा के हुस्न की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।