newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Film Pogaru Controversy: ‘पोगारू’ पर छिड़ा विवाद, ब्राह्मण समाज के भड़कने के बाद हटाए गए 14 सीन

Film Pogaru Controversy: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ध्रुव सरजा (Dhruv Sarja) और एक्सप्रेशन क्वीन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म ‘पोगारू’ (Pogaru) पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप लगा है कि इसमें ब्राह्मण समाज (Brahmin Society) का अपमान किया गया है।

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ध्रुव सरजा (Dhruv Sarja) और एक्सप्रेशन क्वीन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म ‘पोगारू’ (Pogaru) पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप लगा है कि इसमें ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसकी वजह से फिल्म मेकर्स ने 14 विवादित सीन हटाने का फैसला लिया है। जो अपने आप में बड़ी बात है। इसी के चलते ये फिल्म इस समय काफी विवादों में है।

pogaru

ये फैसला कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड और कर्नाटक फिल्म चैबंर ऑफ कॉमर्स के मीटिंग के बाद लिया गया। ये फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाया गया है। चाहे वो खास हो या आम सभी ने फिल्म के सीन्स और डायलॉग को लकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। जिसके बाद ही मेकर्स ने फिल्म से विवादित सीन हटाने का फैसला लिया।

pogaru

भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने भी ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फिल्म से जुड़ा विवादित सीन शेयर कर अपना गुस्सा जताया। उन्होंने लिखा,”हिंदुओं का अपमान करना अब फैशन बन गया है। क्या किसी में हिम्मत है दूसरे धर्म को ऐसे दिखा सके? इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोक देनी चाहिए जब तक हर विवादित सीन हटा न दिया जाए। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

आपको बता दें कि फिल्म में एक सीन दिखाया गया है जिसमें कुछ गुंडे हवन करते नजर आ रहा हैं। इस सीन के दौरान इन गुंडों ने ब्राह्मण के साथ बदसलूकी की। एक गुंडा उसके कंधे पर पैर रखते देखा गया। इसी सीन की वजह से ब्राह्मण समाज काफी गुस्से में है और इस सीन के हटाने की मांग की।