newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Payal and Sangram: लॉकअप की रनअप पायल और उनके बॉयफ्रेंड की शादी आज, गाड़ी खराब होने से हुई थी प्यार की शुरुआत

Payal and Sangram: जेपी पैलेस नाम के होटल में दोनों कपल शादी के बंधन में बंधेगें। इसके साथ ही विवाह समारोह में दोनों के परिवार से दस-दस लोग शामिल होंगे। इस समारोह में होटल के 20 कमरे बुक किए गए है।

नई दिल्ली। लम्‍बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आज यानी 9 जुलाई 2022 को आगरा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी से पहले दोनों की संगीत की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपल रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए है। आज उसी जगह इनके प्यार को मुकाम मिला है जहां से इनके प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों की शादी गाजेबाजे के साथ ताजनगरी में ही होगी। जेपी पैलेस नाम के होटल में दोनों कपल शादी के बंधन में बंधेगें। इसके साथ ही विवाह समारोह में दोनों के परिवार से दस-दस लोग शामिल होंगे। इस समारोह में होटल के 20 कमरे बुक किए गए है। शादी की रस्मों के पहले कपल शुक्रवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचा जहां दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा की। जिसकी तस्वीरें पायल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। यह मंदिर 850 साल पुराना है।

लव स्टोरी की शुरुआत

हम आपको बता दें कि इनके रिश्ते की शुरुआत साल 2010 में शुरु हुई जब पायल की कार आगरा में खराब हो गई थी जिसके बाद उनकी संग्राम से पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने पायल की कार खराब होने पर उनकी मदद की थी और वो उन्हें दिल्ली तक ड्रॉप भी करने गए थे। बस यहीं से दोनों के प्यार का आगाज हो गया था जिसका अंजाम शनिवार को सात फेरों के साथ मुकम्मल होगी।

सुधीर बैंड से निकलेगी बारात, नाचेगा परिवार

पायल और संग्राम की शादी के लिए शहर का मशहूर सुधीर बैंड बुक हुआ है। शाम को सुधीर बैंड पर संग्राम सिंह बरात लेकर अपनी दुल्हनिया के दरवाजे पर जाएंगे। इसमें परिवार सहित 50 लोग शामिल होंगे। इसके अलावा गुलाब बाड़ के साथ बरात में बांके बिहारी जी की झांकी भी होगी।

दिल्ली और मुंबई में करेंगे रिसेप्शन पार्टी
लॉकअप की पहली रनअप पायल और संग्राम की शादी समारोह में परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं। शादी के बाद कपल अपने दोस्तों के लिए मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी थ्रो करेंगे। जिसमें फिल्मी दुनियां से जुड़े लोगों शामिल होगें। इसके साथ ही मदीना गांव में भी दावत का इंतजाम होगा।