newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupam-Kirron Kher Anniversary: पहली शादी में नहीं मिला प्यार तो थाम लिया एक-दूजे का हाथ, कुछ ऐसी है अनुपम और किरण खेर की प्रेम कहानी

Anupam-Kirron Kher Anniversary: अनुपम और किरण शुरुआत मे बहुत अच्छे दोस्त थे। दरअसल, किरण चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप से जुड़ी थी और अनुपम भी उसी ग्रुप का हिस्सा थे। दोनों ने एक साथ कई प्ले मे काम किया और बहुत अच्छे दोस्त भी थे। शायद तब दोनों मे से किसी ने भी नहीं सोचा होगा की वो आगे जाके एक-दूसरे के जीवन साथी बन जाएंगे, क्योंकि दोनों ही पहले से शादीशुदा थे।

नई दिल्ली। अनुपम खेर और किरण खेर की जोड़ी बी-टाउन की आइडल जोड़ियों में से एक है। ये दोनों फिल्मी जगत का एक प्रतिष्ठित नाम है। किरण खेर एक्टिंग के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी एक्टिव हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आज हम अचानक अनुपम और किरण खेर का जिक्र क्यों कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस गॉर्जस कपल कि आज शादी की सालगिरह है। जी हां, आज से 37 से साल पहले इसी दिन अनुपम और किरण ने आग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में चुना था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी का ये फैसला अनुपम और किरण किसी के लिए भी आसान नहीं था। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे शुरू हुई इस खूबसूरत जोड़ी की प्रेम कहानी।

दोस्ती से हुई शुरुआत

अनुपम और किरण शुरुआत मे बहुत अच्छे दोस्त थे। दरअसल, किरण चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप से जुड़ी थी और अनुपम भी उसी ग्रुप का हिस्सा थे। दोनों ने एक साथ कई प्ले मे काम किया और बहुत अच्छे दोस्त भी थे। शायद तब दोनों मे से किसी ने भी नहीं सोचा होगा की वो आगे जाके एक-दूसरे के जीवन साथी बन जाएंगे, क्योंकि दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। अनुपम ने साल 1979 मे अरेंज मैरेज की थी पर वो अपनी शादी में खुश नहीं थे। किरण ने भी 1980 मे पहली शादी कि थी लेकिन इनकी शादी भी सिर्फ 5 साल ही चल पाई।

दोनों ने एक दूसरे से की दूसरी शादी

किरण और अनुपम ने चंडीगढ़ छोड़ दिया और वो दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए। वहां स्ट्रगल के दिनों मे एक ऐसा वक्त भी आया जब दोनों को लगा कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं। उस समय तक अनुपम अपनी बीवी से तलाक ले चुके थे और किरण के पति ने भी समझ लिया था कि उनकी शादी नहीं चल पाएगी। इसके बाद साल 1985 मे आज ही के दिन किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी की।

पहले पति से तलाक के बाद किरण ने कहा था कि ‘पहली शादी में प्यार नहीं बचा था, इसलिए अलग होने का फैसला लिया।’ आपको बता दें कि किरण कि पहली शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम सिकंदर है। सिकंदर अनुपम खेर का सर-नेम यूज करते हैं।