Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे M.S धोनी, करेंगे कैमियो रोल!

Thalapathy Vijay: दरअसल धोनी बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए तैयार है और उन्होंने इसके लिए थलपति विजय को अप्रोच किया था।अब एक्टर ने फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है। ये खबर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में खुद धोनी भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं

Avatar Written by: June 22, 2022 6:54 pm

नई दिल्ली। आज साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति का बर्थडे है और सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर बधाईंयां मिल रही हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स उनको बर्थडे पर विश कर रहे हैं। इसी बीच विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मौजूदा कप्तान एमएस धोनी जल्द ही इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर कदम रखने वाले हैं और वो अपनी पहली ही फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति को कास्ट करने वाले हैं। ये खबर सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर है। धोनी और विजय दोनों के फैंस ही काफी खुश हैं।

फिल्म में करेंगे कैमियो रोल

दरअसल धोनी बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए तैयार है और उन्होंने इसके लिए थलपति विजय को अप्रोच किया था।अब एक्टर ने फिल्म को करने के लिए हामी भर दी है। ये खबर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में खुद धोनी भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। मतलब पहली बार क्रिकेटर को मैदान में नहीं बल्कि कैमरे के सामने अपनी एक्टिंग स्किल्स को निभाते हुए देखा जाएगा।   बता दें कि इस वक्त विजय थलापति की झोली में कई फिल्में हैं। वो इस वक्त  ‘थलपति 66’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा आज ही उनकी अपकमिंग फिल्म वरिसु का दूसरा लुक भी जारी हुआ है। इस फिल्म में वो रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।

बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू के लिए तैयार धोनी

बात करें एमएस धोनी की तो वो अब क्रिकेट के बाद फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। धोनी का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके बैनर तले वो कई फिल्मों को प्रोड्यूसर करने की योजना बना रहे हैं। थलापति विजय के साथ वो बेबी स्टेप रख चुके हैं। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के नाम की भी घोषणा नहीं की गई है।