newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhavan Corona Positive: आमिर के बाद माधवन हुए कोरोना पॉजिटिव, मजेदार अंदाज में शेयर की जानकारी

Madhavan Corona Positive: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बाद आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव (Madhavan Corona Positive) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मडिया पर दी है। उन्होंने बताया वो ठीक हैं और तेजी से इस बीमारी के रिकवर हो रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बाद आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव (Madhavan Corona Positive) पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मडिया पर दी है। उन्होंने बताया वो ठीक हैं और तेजी से इस बीमारी के रिकवर हो रहे हैं। इतना ही उन्होंने इस बारे में फिल्म 3 इडियट्स से अपनी बात को जोड़ते हुए अपने कोरोना होने की जानकारी दी। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

माधवन ने फिल्म 3 इडियट्स से अपनी और आमिर खान की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ”फरहान को रैन्चो को फॉलो करना था और वायरस हमेशा से उन्हें फॉलो कर रहा था, हालांकि इस बार उसने उन्हें पकड़ ही लिया। लेकिन ऑल इज वेल और कोविड भी जल्द ही कुएं में गिरेगा। हालांकि ये वो जगह है जहां हम नहीं चाहते हैं कि राजू भी पहुंचे। शुक्रिया आपके प्यार के लिए। मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं।”

आपको बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने रैन्चो का और आर माधवन ने फरहान रोल किया था। वहीं, शरमन जोशी ने इस फिल्म में राजू रस्तोगी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी ने कॉलेज के डीन वीरू सहस्त्रबुद्धि (वायरस) का किरदार निभाया था। माधवन ने फिल्म के इन्हीं किरदारों को जोड़ते हुए ट्वीट में अपनी बात कही है।