newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सुसाइड केस : महेश भट्ट से सांताक्रूज थाने में हुई दो घंटे तक पूछताछ

बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में फिल्मकार महेश भट्ट से आज मुंबई की सांताक्रुज थाने में पूछताछ हुई। महेश भट्ट करीब सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे करीब 2 से ढाई घंटे तक पूछताछ चली।

मुंबई। बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में फिल्मकार महेश भट्ट से आज मुंबई की सांताक्रुज थाने में पूछताछ हुई। महेश भट्ट करीब सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे करीब 2 से ढाई घंटे तक पूछताछ चली।

mahesh bhatt

हालांकि पूछताछ में महेश भट्ट ने पुलिस को क्या बताया है इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि महेश भट्ट से सुशांत सिंह की प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे गए हैं।

महेश भट्ट, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के करीबी बताए जाते हैं। रिया चक्रवर्ती ने खुद भी बताया कि वो अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल दोनों ही मसलों पर महेश भट्ट से सलाह लिया करती थीं।

rhea mahesh bhatt

बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया था कि सुशांत सुसाइड मामले में महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। बाद में कहा गया कि करण के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता को स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। अब जब महेश भट्ट को पुलिस स्टेशन बुला लिया गया है तो देखना होगा कि इस मामले में वो क्या बड़ा खुलासा करते हैं।

Sushant Singh

हालांकि बाद में बताया गया कि करण जौहर के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता का बयान दर्ज करा जाएगा। हालांकि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पुलिस से नाराज हो गई थीं। उनका कहना था कि करण के मैनेजर की बजाए उन्हें खुद क्यों नहीं बुलाया जा रहा है।