newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahesh Manjrekar Cancer: महेश मांजरेकर को हुआ कैंसर, सर्जरी के बाद ऐसी है स्थिति

Mahesh Manjrekar Cancer: हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) के फैंस के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल, हाल ही में पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित है। अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है उनकी सर्जरी हुई है।

नई दिल्ली। हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) के फैंस के लिए एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल, हाल ही में पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित है। अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है उनकी सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही एक्टर को पता चला कि उन्हें कैंसर है। जब से खबर सामने आई हैं, उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।

Mahesh Manjrekar

हालत में आया सुधार

महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने के लिए कहा था। 10 दिन पहले एक्टर की मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सर्जरी हुई। उनकी हेल्थ को लेकर लेटेस्ट अपड़ेट ये है कि वो एकदम ठीक हैं और अस्पताल से वापस आ चुके हैं। हालांकि वो अब घर पर ही रिकवर हो रहे हैं।

यूरिनरी ब्लैडर कैंसर क्या है?

यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का मतलब मूत्राशय कैंसर है। जो तब होता है जब मूत्राशय कोशिकाओं में असामान्य विकास होता है। इस कैंसर की शुरुआत होने पर पेट में दर्द होता है। जिसे कई लोग साधारण समझ नजरअंदाज कर देते हैं। इस कैंसर से पीड़ित को अत्यधिक दर्द से गुजरना पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल 2 प्रतिशत केस यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के आते हैं।

महेश मांजरेकर फिल्मी करियर

महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जितनी भी फिल्मों में उन्होंने काम किया है, उसमें एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनकी शानदार एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के चलते उन्हें ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्होंने अब तक दबंग, वॉन्टेड, रेडी, मुसाफिर, कांटे और जिंदा जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।