newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika-Arjun Wedding: जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका और अर्जुन, इस दिन बजेगी बी-टाउन में शहनाई

Malaika-Arjun Wedding: हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गाजे-बाजे के साथ शादी हुई है। अब बॉलीवुड में एक और धमाकेदार शादी होने वाली है। जिसका फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। दरअसल खबरे हैं कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स शादी कर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गाजे-बाजे के साथ शादी हुई है। अब बॉलीवुड में एक और धमाकेदार शादी होने वाली है। जिसका फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। दरअसल खबरे हैं कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कपल इस साल के अंत तक सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को एक नाम दे देगा। बता दें कि अरबाज के तलाक के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आई थीं। दोनों स्टार्स काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इस साल के अंत तक होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बी टाउन का क्यूट कपल इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर शादी कर सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि शादी काफी सादा-सिंपल तरीके से होगी और शादी में बहुत कम ही लोगों को इनवाइट किया जाएगा। शादी में करीबी लोगों और दोस्तों को ही बुलाया जाएगा। माना जा रहा है कि ये शादी भी रणबीर और आलिया की शादी जैसी ही होगी। दोनों स्टार्स ने कम लोगों के बीच सीमित जगह में ही शादी कर ली थी। बता दें कि मलाइका की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


अपने रिश्ते को लेकर मुखर हैं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन दोनों ही मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात कर चुके हैं। मलिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भविष्य में दोनों को साथ देखना चाहती हैं और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं इस बात से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि हमारा रिश्ता बहुत पवित्र है। हम दोनों ही अपने भविष्य को लेकर हमेशा बाते करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हम रिश्ते की मैच्योर स्टेज पर हैं और अभी हमें किसी भी चीज की जल्दी नहीं है।