newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Upcoming Movies in March 2021: यहां पढ़ें इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में…

Upcoming Movies in March 2021: काफी समय से कोरोना की वजह से सिनेमाघर (Cinema Halls) बंद थे। लेकिन अब कई फिल्में (Upcoming Movies) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में आपके पास फिल्म देखने के लिए कई ऑप्शन्स होगें।

नई दिल्ली। काफी समय से कोरोना की वजह से सिनेमाघर (Cinema Halls) बंद थे। लेकिन अब कई फिल्में (Upcoming Movies) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में आपके पास फिल्म देखने के लिए कई ऑप्शन्स होगें। कई फिल्म मेकर्स एक के बाद एक अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं मार्च 2021 (Upcoming Movies in March 2021) में रिलीज होने वाली फिल्मों पर-

UNLOCK 5.0 Cinema Hall

रूही

राजकुमार राव और जहान्वी कपूर कपूर की फिल्म रूही 11 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। ऐसे में ये हॉरर कॉमेडी फिल्म आपको एंटरटेन करने के लिए रेडी है। फिल्म के दो गाने भी आउट हो गए हैं। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

roohi

मुंबई सागा

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टदर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्न मुंबई सागा भी मार्च में ही रिलीज होगी।ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका टीजर आउट कर दिया है, जिसमें जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा फिल्म का गाना शोर मचेगा भी रिलीज कर दिया गया। इस गाने के हनी सिंह ने गाया है, जो इस समय हिट है।

mumbai saga
‘फौजी कॉलिंग’

शरमन जोशी की फिल्म फौजी कॉलिंग 12 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिदिता बेग, मुग्धा घोष, जरीना वहाब और रांझा विक्रम सिंह अहम किरदार में होंगे। ये फिल्म फौजी के शहीद होने के बाद उसके परिवार के संघर्ष को दिखाया जाएगा।

fauji calling sharman

इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में हैं, जो इसी महीने रिलीज होने वीली हैं। 8 मार्च को बॉम्बे रोज, 12 मार्च को टाइम टू डांस, 19 मार्च को संदीप और पिंकी फरार, द वाइफ, 22 मार्च को नो मीन्सड नो, 26 मार्च को हाथी मेरे साथी, कोई जाने ना और साइलेंस इसमें शामिल हैं।