नई दिल्ली। अभिनेता निविन पॉली की मलयालम फिल्म ‘थुरमुखम’ 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है, इसकी जानकारी अभिनेता ने दी। ट्विटर पर निविन पॉली ने कहा, “लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है! विद्रोह शुरू होने वाला है। ‘थुरमुखम’, 20 जनवरी, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” राजीव रवि के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गोपन चिदंबरम ने लिखी है। फिल्म का निर्माण सुकुमार थेक्केपत कर रहे हैं।
फिल्म कोच्चि बंदरगाह पर 1940 और 1950 के दशक में चल रही छप्पा सिस्टम के बारे में है, मूल रूप से इस साल मई में स्क्रीन पर हिट होने वाली थी। लेकिन महामारी के कारण फिल्म की रिलीज को दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया था। बाद में टीम ने कहा, फिल्म 20 जनवरी की रिलीज होगी।
People’s voice cannot be silenced!
The rebellion is set to begin.
Thuramukham, releasing on January 20, 2022 in theatres near you#RajeevRavi #GopanChidambaram #SukumarThekkepat #ThekkepatFilms #Collectivephaseone @PaulyPictures#Thuramukham #ThuramukhamTheRebellion pic.twitter.com/NIOF825TTN
— Nivin Pauly (@NivinOfficial) December 18, 2021