newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maldives Vacation: करीना ने मालदीव से शेयर की तस्वीर, परिवार संग कर रही हैं वेकेशन एन्जॉय

Maldives Vacation: करीना कपूर इन दिनों अपने बेटे जहांगीर के नाम और अपनी प्रेगनेंसी बाइबल को लेकर चर्चा में हैं। करीना ने हाल ही में मालदीव ससे 2 तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में करीना सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ नजर आई थीं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में हैं। जहां से वो अपनी तस्वीरें और वीडियोस लगातार फैंस के लिए शेयर कर रही हैं। हाल ही में करीना ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके बाल उनके मुंह पर हैं। शेयर की गई फोटो में करीना कपूर खान को प्रिंटेड जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है जो कि हवा के साथ उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “हवा के साथ बह जाओ.” इसके साथ ही करीना ने स्विमिंग पूल के साथ ढेर सारी इमोजी बनाई है।

kareenaबता दें, करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के 51वें जन्मदिन को मनाने के लिए मालदीव वेकेशन पर गई हुई हैं। जहां उनके साथ उनके बेटे तैमूर और जहांगीर भी है। करीना कपूर इन दिनों अपने बेटे जहांगीर के नाम और अपनी प्रेगनेंसी बाइबल को लेकर चर्चा में हैं।

करीना ने हाल ही में मालदीव ससे 2 तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में करीना सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ नजर आई थीं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ अली खान करीना कपूर के साथ पुल में खड़े होकर सनसेट का नजारा लेते दिखाई दे रहे थे।