newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

KK Dies: सिंगर KK के वो टॉप 10 सॉन्ग जिन्हें रिपीट करके सुनने को मजबूर हो जाएंगे आप, दिल से निकल आएगी..आह!

KK Dies: सिंगर ने  बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन सॉन्ग से नवाजा है जो फैंस को आज भी पसंद हैं। सिंगर ने कई रोमांटिक और हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग को अपनी जादुई आवाज दी है। आज हम आपको सिंगर के टॉप 10 सॉन्ग के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। देर रात सिंगर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर मंगलवार को कोलकाता में एक लाइव इवेंट कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में सिंगर को CMRI अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भी उन्हें काफी पसीना आ रहा था और वो काफी बैचेन महसूस कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सिंगर के सिर में चोट लगने का खुलासा हुआ है। भले ही आज सिंगर हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन उनके गाने फैंस के जुबां पर हमेशा रहेंगे।

सिंगर के टॉप 10 सॉन्ग

सिंगर ने  बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन सॉन्ग से नवाजा है जो फैंस को आज भी पसंद हैं। सिंगर ने कई रोमांटिक और हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग को अपनी जादुई आवाज दी है। आज हम आपको सिंगर के टॉप 10 सॉन्ग के बारे में बताएंगे। जिन्हें आज भी फैंस रिपीट करके सुनने के मजबूर हो जाएंगे।

1. तुम जो मिले…ये गाना सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का है। ये सॉन्ग काफी हिट हुआ था और आज भी लोगों की जुबां पर कायम है।

2. आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं है..ये गाना भी केके ने गाया था। गाना आपके दिल को छू देने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण थे। फिल्म का नाम है ओम शांति ओम

3. सलमान खान की फिल्म रेडी का रोमांटिक गाना हमको प्यार हुआ भी केके ने अपनी जादुई आवाज में गाया था।

4. केके की एलबम का गाना पल भी काफी पॉपुलर हुआ था। ये रोमांटिक और हार्ट ब्रेकिंग का मिक्स कॉकटेल था।

5. ऋतिक की काइट्स का गाना  दिल क्यों मेरा शोर करे भी काफी हिट हुआ था

6. लबों को लबों से…ये गाना केके ने अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के लिए गाया था।

7. ट्रेन फिल्म का गाना बीते लम्हें भी काफी हिट हुआ था और वो आज भी लोगों की जुबान पर है।

8.  हम दिल दे चुके सनम का गाना तड़प-तड़प भी केेके ने गाया था

9. दस बहाने करके ले गई दिल…गाना भी काफी पॉपुलर हुआ था।

10. वो लम्हें फिल्म का क्यों मुझे प्यार है..भी केके ने गाया था।