newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ShahRukh Khan: मन्नत की बदली नेम प्लेट तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे शाहरुख, फैंस ने दिया कुछ यूं रिएक्शन

ShahRukh Khan: सोशल मीडिया पर इस वक्त शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं और उनके घर की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक्टर ने अपने घर की नेम प्लेट बदल दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान सुबह से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्रेंड करने का कारण भी बड़ा अनोखा है। शाहरुख खान ने अपने बंगले मन्नत की नेमप्लेट बदल दी है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस बंगले मन्नत की नेम प्लेट बदलने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि देश के अलग-अलग कोनों से फैंस शाहरुख खान से मिलने के लिए आते हैं और उनके घर के बाहर खड़े होकर फोटोज क्लिक करके अपने अरमानों को पूरा करते हैं। हालांकि अब एक्टर ने घर की नेम प्लेट की बदल दी है और फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे शाहरुख

सोशल मीडिया पर इस वक्त शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं और उनके घर की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक्टर ने अपने घर की नेम प्लेट बदल दी है। नेम प्लेट हॉरिजॉन्टल के बजाए अब वर्टिकल डिजाइन में तब्दील हो गई है। मन्नत का लिखने का डिजाइन भी काफी बदल गया है। डिजाइन बदलते ही मन्नत सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस फोटो शेयर कर लिख रहे हैं- मन्नत का विकास हो रहा है। एक फैन ने लिखा- लव दिस न्यू डिजाइन लेकिन पुरानी वाली को भी मिस करेंगे।


डंकी में आएंगे नजर

काम की बात करें तो शाहरुख की फिल्म पठान की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल फ्लोर पर आएगी। इसके अलावा पहली बार शाहरुख खान राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का नाम भी सामने आ चुका है। फिल्म का नाम है डंकी। फिलहाल फिल्म का नाम ही सामने आया है लेकिन फिल्म किस टॉपिक पर बनी है ये जानकारी सामने नहीं आई है।