newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mika Singh: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को है अपनी ‘वोटी’ की तलाश, जल्द ही TV पर रचाने वाले हैं स्वयंवर

Mika Singh: जाने माने सिंगर मीका सिहं जो अभी 44 साल के हैं, उनको अभी तक उनकी लाइफ पार्टनर नहीं मिली हैं। जिसके लिए उन्होंने अब टीवी पर एक रियलिटी शो जरिए अपना जीवन साथी ढूंढने का फैसला लिया है।

नई दिल्ली। लो जी अब एक और स्वयंवर होने जा रहा है। अब टेलीविजन के शो में ही लोग स्वयंवर करने लगे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मोस्ट पापूलर और सक्सेसफुल पंजाबी सिंगर मीका सिंह कि, जो जल्द ही टीवी पर अपना स्वयंवर करने जा रहे हैं। मीका ने बताया है कि पिछले 20 सालों में उनके लिए 150 रिश्ते आ चूके हैं। जिनमें से एक भी रिश्ता मीका को पसंद नहीं आया। आइये जानते है आखिर मीका पाजी को कैसी लड़की चाहिए जो उनकी हमसफर बन सके।

mika singh 2

टीवी पर स्वयंवर रचाएगें मीका सिंह

जाने माने सिंगर मीका सिहं जो अभी 44 साल के हैं, उनको अभी तक उनकी लाइफ पार्टनर नहीं मिली हैं। जिसके लिए उन्होंने अब टीवी पर एक रियलिटी शो जरिए अपना जीवन साथी ढूंढने का फैसला लिया है। मीका पाजी जल्द ही टीवी शो स्वयंवर- मीका दी वोटी में अपनी दुल्हनियां ढूंढते हुए नजर आने वाले हैं।

पहले भी आ चुके थे ऐसे ऑफर

डेटिंग एप्स के दौर में मीका सिंह टीवी पर स्वयंवर रचाने वाले हैं। वैसे मीका सिंह ने बताया है कि इस शो के लिए उन्हें पहले भी ऑफर आ चूका था, लेकिन तब उन्होंने इसे करने से साफ-साफ इंकार कर दिया था। लेकिन अब उन्हें लगता है कि शादी करने का ये सही टाइम है।
मीका ने ये भी कहा कि- लोग सोचते हैं कि मुझे पार्टी करना और लड़कियों के साथ घूमना, हैंगआउट करना बेहद पसंद है और यही शादी ना करने की कारण है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं था। मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई है कि मैं दलेर पाजी को अपनी गर्लफ्रेंड दिखा सकु। हमारे में ये सिस्टम नहीं है। वो रिस्पेक्ट होती है। जब ये स्वयंवर रचाने का ऑफर आया था तो दलेर पाजी ने कहा था- कर ले, क्या पता कोई हमसफर मिल जाए।

mika singh 1

कैसी वोटी चाहते हैं मीका सिंह?

मीका सिंह बताते हैं कि, वो अब 44 साल के हो गए हैं। उनके लिए अच्छा ये रहेगा कि या तो वो सिंगल रहें या तो अब शादी कर लें। लव पार्टनर के बारे में मीका ने ये भी कहा कि उनके और उनके लाइफ पार्टनर के बीच आपसी समझ होनी चाहिए। लड़कियों को पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए, तो मुझे इसी तरह की लड़की चाहिए।

यूं तो मीका सिंह का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज भी वो कुवारे हैं और उन्हें अभी भी अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश है। अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अब टीवी के रियालिटी शो मीका दी वोटी में सिंगर मीका सिंह को उनकी मनपसंद जीवन साथी मिलेगी या नहीं।