newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mika Di Vohti: Mika Singh को मिल गई अपनी दुल्हनियां, इस राजकुमारी ने जीता सिंगर का दिल, TV पर करेंगे शादी?

Mika Di Vohti: मीका दी वोटी में एंट्री करने के बाद इस राजकुमारी ने बताया था कि इस शो में उन्हें मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखकर काफी जलन हुई थी और फिर उन्हें एहसास हुआ कि वो मीका से प्यार करती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इन दिनों स्वयंवर के जरिए अपनी दुल्हनियां तलाश रहे हैं। मीका को देखकर सबको यही लग रहा है कि मीका ने अब घर बसाने की पूरी तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि मीका के इस स्वयंवर में अब सिर्फ 4 राजकुमारियां ही बची हैं। इन चारों में से कोई एक अब मीका सिंह की दुल्हन बनेगी लेकिन मीका के इस स्वयंवर से जुड़े एक नये रिपोर्ट में उस राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया गया है जिसके साथ मिका सिंह शादी रचाने वाले हैं।

आकांक्षा पुरी ने जीता मीका का स्वयंवर ?

मीका के स्वयंवर से जुड़े कुछ रिपोर्ट्स की माने तो शो मीका दी वोटी की विनर कोई और नहीं बल्कि लंबे समय से मीका सिंह की बेस्ट फ्रेंड रही आकांक्षा पुरी बनी हैं। आकांक्षा हैं वो राजकुमारी जिन्होंने मीका के शो ‘मीका दी वोटी’ के साथ-साथ सिंगर मीका का दिल भी जीता लिया है। आकांक्षा से जब इस शो को जीतने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा जब तक टीवी पर इसका टेलीकास्ट नहीं हो जाता तब तक मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकती हूं। मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं।

आकांक्षा ने आगे कहा मैंने ये स्वयंवर जीता है या नहीं ये जानने के लिए आपको ये शो देखना पड़ेगा। आपको बता दें कि ‘मीका दी वोटी’ शो के दौरान मीका सिंह आकांक्षा पुरी को अपने घर भी लेकर गए थे जहां आकांक्षा और मीका ने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया था। मीका इस दौरान आकांक्षा के परिवार से मिलकर बेहद खुश हुए थे।

मीका की खास दोस्त हैं आकांक्षा

मीका सिंह आकांक्षा पुरी को पिछले 10-12 सालें से जानते हैं और एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। आकांक्षा ने मीका दी वोटी में एंट्री करने के बाद बताया था कि इस शो में उन्हें मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखकर काफी जलन हुई थी और फिर उन्हें एहसास हुआ कि वो मीका से प्यार करती हैं। आकांक्षा ने फिर बिना सोचे समझे स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर सबको हैरान कर दिया। शो में आकांक्षा को देखकर मीका सिंह भी काफी शॉक्ड हुए थे। ऐसे में ये देखना अब दिलचस्प है कि क्या वाकई में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है या नहीं।