newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monalisa New TV Show: नवरात्रि पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ला रही हैं कुछ नया

Monalisa New TV Show: सीरियल की वीडियो को शेयर कर मोनालिसा ने लिखा- नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर हम आ रहे हैं “माता की महिमा”… एक बहुत ही अनोखी और बेहतरीन कहानी के साथ…।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा का जवाब नहीं है। एक्ट्रेस जितना सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं, उससे ज्यादा टीवी का जाना माना फेस बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सुपरनेचुअरल टीवी शो में दिखती हैं। आज नवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है और उससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। अब वो क्या सरप्राइज है, वो हम आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


नया शो लेकर आ रही मोनालिसा

मोनालिसा ने सीरियल में दिखने वाली हैं, जो आज से शुरू हो रहा है। एक्ट्रेस का नया शो नवरात्रि के पावन अवसर पर शुरू हो रहा है, आज से। सीरियल भी धार्मिक है, जिसका नाम है, माता की महिमा। सीरियल में भी मोनालिसा निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं, जिसमें वो एक बच्ची, जोकि माता की सच्ची भक्त है, उसे परेशान करती हैं लेकिन छोटी सी बच्ची पर मां भवानी की असीम कृपा है, जो उसे हर मुश्किल से बचाती है। शो को आप इशारा टीवी पर देख पाएंगे, इसके अलावा शो एपिक पर भी आएगा, जिसके लिए आपको एपिक की एप को डाउनलोड करना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ISHARA CHANNEL (@isharachannel)


नवरात्रि के दिन से शुरू हो रहा “माता की महिमा”

सीरियल की वीडियो को शेयर कर मोनालिसा ने लिखा- नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर हम आ रहे हैं “माता की महिमा”… एक बहुत ही अनोखी और बेहतरीन कहानी के साथ…। हमें जरूर देखिये आज रात 8.30 बजे बजे से सिर्फ @isharachannel और “EPIC ON APP” पे… आप सभी लोगों का सपोर्ट और प्यार हमेशा रहा है… दिल से शुक्रिया। शो को आप आज से ही इशारा पर रात 8:30 पर देख सकते हैं, जोकि सोमवार से शुक्रवार आएगा। ये माता रानी का नया सीरियल फैंस के लिए बड़ा नवरात्रि गिफ्ट हैं। अब देखना होगा कि शो को दर्शकों की तरफ से कैसा रिस्पांस मिलता है। वैसे हर सीरियल में मोनालिसा निगेटिव रोल निभाती हैं लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत प्यारी और सुलझी हुई इंसान हैं।