newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monalisa: ऐसा क्या हुआ, जिससे फैंस कर रहे मोनालिसा के पति को पीटने की बात! वीडियो देख आपको भी होगी हैरानी

Bhojpuri actress Monalisa made a funny reel with her husband Vikrant Singh: एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- पति को कूट दो इस बात पर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जस्ट लुकिंग लाइक अ wow…,बहुत शानदार किया है आपने, दिन खुश हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप हो भी करती हैं कमाल करती हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी और फिलहाल टीवी पर राज कर रही एक्ट्रेस मोनालिसा को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा पॉपुलर हैं कि एक्ट्रेस की एक पोस्ट आने पर फैंस उस पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ इंस्टाग्राम पर मस्ती करती दिखती है। अब एक्ट्रेस ने एक फनी रील पोस्ट की है,जिसे देखने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे और एक्ट्रेस मोनालिसा की तारीफ भी करेंगे। अब इतनी मासूमियत के साथ उनका मजाक बना है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्या डाला है, जिससे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विक्रांत ने किसको कहा भैंस

मोनालिसा सोशल मीडिया क्वीन है और वो जो भी डालती हैं, वो छा जाता है। अब एक्ट्रेस ने अपने पति  विक्रांत के साथ फनी रील डाली है,जिसमें दोनों मस्ती कर रहे हैं। मोनालिसा कहती है- जो फोटो आपने खींची है, उसमें भैंस भी आ गई है…इसपर विक्रांत कहते हैं- कोई नहीं लिख देना कि पीछे वाली भैंस है। इस पर मोनालिसा मासूमियत के साथ हां कर देती हैं। रील में भी एक्ट्रेस की एक्टिंग दमदार है। फैंस भी विक्रांत और मोनालिसा की वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


फैंस ने लुटाया खूब प्यार

एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- पति को कूट दो इस बात पर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जस्ट लुकिंग लाइक अ wow…,बहुत शानदार किया है आपने, दिन खुश हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप हो भी करती हैं कमाल करती हैं। मोनालिसा की पोस्ट पर आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जिससे आपका मन भी खुश हो जाएगा। ये पहला मौका नहीं है, जब मोनालिसा और  विक्रांत ने साथ में रील बनाई है, वो पहले भी साथ में कई कॉमेडी रील्स बना चुकी है। काम की बात करें तो मोनालिसा माता की महिमा नाम के सीरियल में काम कर रही हैं और उनका सीरियल काफी पसंद भी किया जा रहा है।