newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कार्तिक आर्यन ने शेयर की सनकिस्ड तस्वीर, मृणाल ठाकुर ने किया कमेंट तो एक्टर ने दिया मजेदार रिप्लाई

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर रोज अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक सेल्फी शेयर की हैं। जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर रोज अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक सेल्फी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन दिया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी कमेंट किया है।

दरअसल, कार्तिक ने ये तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘वाटरमेलन शुगर हाई।’ उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटि तक उनकी इस पोस्ट के कायल हो गए हैं।

उनकी इस पोस्ट पर मृणाल ठाकुर ने कमेंट कर लिखा- “यह मेरा कैप्शन होने वाला था?’। इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए रिप्लाई किया- ‘अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सोशल मीडिया पर कार्तिक की काफी पॉपुलैरिटी है। यही वजह है कि कार्तिक आर्यन पीढ़ी के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। जिसने
फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से होने के बाद भी अपनी अलग जगह बनाई है।