नई दिल्ली। नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सिंगर ने आज जो मुकाम हासिल किया है वो अपनी खुद की बदौलत हासिल किया है। नेहा कक्कड़ का एक अलग रूतबा हैं और लोग इन्हें पसंद भी करते है। शायद ही ऐसा कोई गाना हैं जो कि नेहा ने गाया हो और वो हिट ना हुआ हो। इनके हर गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया है। नेहा की जिस तरह लोग प्रोफेशनल लाइफ में इंट्रेस्ट लेते हैं उसी तरह सिंगर के पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी लेते हैं। इतने दिनों से खबर चल रही थी कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का तालाक होने वाला है अब इन खबरों के बीच नेहा ने एक वीडियो साझा किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है।
नेहा कक्कड़ पति के साथ झूमती दिखीं
दरअसल, यह वीडियो नेहा कक्कड़ का लाइव परफॉर्मेंस का है जिसमें वह गाती और झूमती दिख रही है। गायिका ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत का भी स्वागत किया है। तालाक की खबरों के बीच अब नेहा और रोहन साथ में झूमते दिख रहे है। जिससे उनके तालाक की खबरों को फैलाने वालों को सिंगर का जोरदार रिप्लाई है। नेहा और रोहन की जोड़ी को काफी लोग पसंद करते है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वहीं अब इस वीडियो को देखकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूजर ने लिखा आप दोनों को बहुत शुभकामनाएं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुझे इसकी आवाज पसंद है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी लाजवाब है। वहीं नेहा के एक बांग्लादेश के फैन ने भी सिंगर की खूब तारीफ की।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी की थी। दोनों की शादी के बाद फैंस ने इस जोड़ी को काफी शुभकामनाएं भी दी थी। दोनों आज पॉवर कपल में शुमार है।