newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neha Sharma Trolls: रैंप पर बोल्ड आउटफिट पहनने पर ट्रोल हुई नेहा शर्मा, लोगों ने उर्फी जावेद से की तुलना!

Neha Sharma Trolls: बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में नेहा शर्मा दिखाई दी थी। नेहा इस फैशन वीक में शो स्टापर बनी थी। इस फैशन वीक में नेहा के अलावा मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय भी दिखाई दी थी। हालांकि, इस फैशन वीक में सबका ध्यान नेहा शर्मा ने खींचा उनका आउटफिट काफी रिवीलिंग था जिस कारण लोगों को उनका आउटफिट बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

नई दिल्ली। नेहा शर्मा को तो हम सब बखूबी जानते है, एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अदाकारा का हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। अभिनेत्री कभी भी अपने लुक को लेकर झिझकत्ती नहीं है। जब दीपिका पादुकोण का भगवा बिकिनी काफी विवादों में था उस वक्त भी नेहा भगवा बिकिनी पहन beach पर दिखाई दी थी। हालांकि, एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार को लेकर ही जानी जाती है। अब अभिनेत्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर अभिनेत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। चलिए जानते है पूरा मामला-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नेहा शर्मा हुई ट्रोल

दरअसल, बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में नेहा शर्मा दिखाई दी थी। नेहा इस फैशन वीक में शो स्टापर बनी थी। इस फैशन वीक में नेहा के अलावा मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय भी दिखाई दी थी। हालांकि, इस फैशन वीक में सबका ध्यान नेहा शर्मा ने खींचा उनका आउटफिट काफी रिवीलिंग था जिस कारण लोगों को उनका आउटफिट बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। नेहा शर्मा के आउटफिट की बात करें तो नेहा ने येलो कलर का हैवी लहंगा कैरी किया जिसमें उन्होंने रिवीलिंग ब्रा-लेट पहना था। इसके अलावा नेहा ने ग्रीन कलर का हैवी नेकलेस पहना हुआ था। नेहा इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगी लेकिन लोगों को उनका यह अंदाज बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

नेहा के इस आउटफिट को देखकर लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू किया और उनके में बेहद अजीब कमेंट किया। यूजर्स का कहना है कि इतनी रिवीलिंग ड्रेस हर जगह नहीं अच्छी लगती है। एक यूजर ने लिखा शो स्टॉपर बकवास है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब आपको फिल्में नहीं मिलती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा बेशर्म औरत। कई लोगों ने तो नेहा शर्मा की उर्फी जावेद से तुलना कर दी।