newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 20 october 2022: आरोही के लिए अभिमन्यु पर हाथ उठाएगा नील तो भेष बदल प्रीता का व्रत खुलवाने में कामयाब होगा अर्जुन

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु अपने रिश्ते को छोड़ नील और आरोही के रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करते हैं क्योंकि दोनों जानते …

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु अपने रिश्ते को छोड़ नील और आरोही के रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करते हैं क्योंकि दोनों जानते हैं कि अगर ये बात परिवार वालों को पता चली तो दोनों परिवारों के बीच दूरियां और बढ़ जाएंगी। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता ऋषभ को देखकर करवा चौथ का व्रत खोलने वाली होती है लेकिन उससे पहले ही वो रेलिंग से गिर जाती है।

अभिमन्यु पर हाथ उठाएगा अर्जुन

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु घर के हालात से परेशान होकर बाहर निकलते हैं और एक दूसरे से ठकराते हैं। जिसके बाद दोनों अपने रिश्ते से पहले नील और आरोही के रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करते हैं। अभिमन्यु नील से आरोही के बारे में पूछता है। नील कहता है कि वो आरोही से बहुत प्यार करता है और उससे शादी भी करना चाहता है। नील कहता है जब वो अकेला पड़ गया था और आरोही ने ही उसका साथ दिया था। वहां अक्षरा को पता चलता है कि आरोही महिमा को घर की सारे बाते बताती है। वो आरोही से कहती है कि तू नील से प्यार नहीं बल्कि बिरला के पावर और पैसे से प्यार करती हैं। अक्षरा कहती है कि वो उसकी शादी नील से नहीं होने देगी। अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु नील को समझाने की कोशिश करता है लेकिन नील गुस्सा होकर अभिमन्यु पर हाथ उठा देता है।

प्रीता का व्रत खुलवाने में कामयाब होगा अर्जुन

वहीं कुडंली भाग्य में आप देखेंगे कि अर्जुन वेटर बनकर प्रीता का व्रत खुलवाने का प्लान करता है। वो भेष बदलकर प्रीता के कमरे के बाहर जाता है और सोचता है कि वो अपने मिशन में कामयाब होगा। इस बीच, प्रीता अपने बिस्तर पर लेट जाती है क्योंकि वह करण के साथ अपने पलों के बारे में सोचती रहती है कि कैसे करवाचौथ के दौरान वो मजाक करते थे। तभी ऋषभ प्रीता से कहता है कि उसे एक कॉल अटेंड करनी है और कमरे से निकल जाता है जबकि अर्जुन वेटर के भेष में कमरे के अंदर आता है। जिसके बाद वो प्रीता को मिठाई ऑफर करता है कि ये मिठाई महल की सबसे फेमस मिठाई है। प्रीता अर्जुन के साथ से मिठाई खा लेती है। अर्जुन बहुत खुश होता है कि वो अपने प्लान में कामयाब रहा है।