newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: अब रणवीर सिंह पर हमलावर हुए विवेक अग्निहोत्री!, बिना नाम लिए पूछा-2 फ्लॉप के बाद कैसे मिले अवॉर्ड्स

Vivek Agnihotri: विवेक ने इस बार बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अवार्ड्स पर कई सवाल उठाए हैं और ‘बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया को लेकर काफी कुछ कहा है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स के निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वो अक्सर बॉलीवुड और बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। एक बार फिर निर्देशक ने बॉलीवुड माफियाओं को जमकर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड और अवॉर्ड से जुड़े लोगों को खरी-खरी सुनाई है। हालांकि ट्वीट को लेकर यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि विवेक रणवीर सिंह पर निशाना साध रहे हैं। तो चलिए पहले ये जानते  हैं कि विवेक ने ट्वीट में क्या लिखा है।

बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया पर कसा तंज

विवेक ने इस बार बॉलीवुड में मिलने वाले अवॉर्ड्स को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अवार्ड्स पर कई सवाल उठाए हैं और ‘बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया को लेकर काफी कुछ कहा है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-‘बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया कैसे काम करता है..यह जानकर मैं स्तब्ध रह गया। उदाहरण के लिए, इस साल एक कलरफुल स्टार ने सभी 10+ कैटगिरिया में अवार्ड्स जीते हैं जबकि उसकी दो फिल्में डिजास्टर रही हैं। उन फिल्मों को फैंस का प्यार नहीं मिला। फिर भी अवार्ड माफिया ने उसे कई अवॉर्ड्स से नवाजा। इससे पता चलता है कि अवॉर्ड माफिया कितने भ्रष्ट और बिके हुए हैं। इतना सब होने के बाद भी बॉलीवुड खामोश है।

ट्वीट में नहीं किसी का नाम

इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं  लिया गया है लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि विवेक रणवीर सिंह की तरफ इशारा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ही इंडस्ट्री में सबसे कलरफुल एक्टर के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें फिल्म 83 के लिए कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया है। हाल ही में एक्टर को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया था। साथ ही  ‘एक्टर ऑफ द डिकेड’ ‘बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर’ समेत कई अवार्ड्स दिए गए। एक यूजर ने तो साफ तौर पूछ लिया कि क्या आप रणवीर सिंह की बात कर रहे हैं। हालांकि विवेक ने कुछ खास रिस्पांस नहीं किया।