newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut Debut On OTT: अब कंगना रनौत के निशाने पर आए सलमान खान!, तंज करते हुए कहा- ‘ये आपके भाई का घर नहीं’

Kangana Ranaut Debut On OTT: हाल ही में इस शो का शानदार प्रीमियर रिलीज किया गया। कंगना के इस शो को अब तक का सबसे बड़ा निडर शो बताया जा रहा है। इसमें फेमस लोगों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और शो का होस्ट उन पर नजर रखेगा।

नई दिल्ली। अपने बेबाक अंदाज और बोल्डनेस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली कंगना रनौत एक बार फिर अपनी एक नई पहल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना हमेशा ही देश संबंधी मुद्दों पर बोलती रही हैं। उन्होंने अपने विरोधियों के सामने कभी हार नहीं मानी, फिर चाहें ऋतिक के साथ रिलेशनशिप को लेकर उठे मुद्दे के दौरान उन्हें पागल घोषित करने के लिए की गई कोशिश हो, या फिर बीएमसी के खिलाफ होने वाली लड़ाई हो। कई बार उन्हें मेंटल टॉर्चर किया गया, बीएमसी ने उनका घर गिरा दिया, लेकिन कंगना बहादुरी से अपनी बात पर डटी रहीं। इन सब परेशानियों का सामना करते हुए भी उन्होंने अपने काम पर फोकस बनाए रखा और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का मन जीतती रहीं। अपनी इसी अंदाज को बिखेरने और अपने फैन्स के और करीब आने की कोशिश करते हुए कंगना, अब ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। दरअसल, एकता कपूर, कंगना रनौत के साथ मिलकर एक नया शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp: Badass Jail, Atyaachari Khel) ओटीटी पर लेकर आ रही हैं।

KANGANA3

हाल ही में इस शो का शानदार प्रीमियर रिलीज किया गया। कंगना के इस शो को अब तक का सबसे बड़ा निडर शो बताया जा रहा है। इसमें फेमस लोगों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और शो का होस्ट उन पर नजर रखेगा। अपने इसी शो की वजह से कंगना ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो सलमान पर तंज कसती हुई दिखाई दे रही हैं।

KANGNA1

वीडियो में कंगना स्टेज पर आती हैं और आते ही माइक लेकर कहती हैं, ‘आप लॉक अप के लिए तैयार हैं, लेकिन ये आपके भाई का घर नहीं है। ये मेरी जेल है और यहां होगा अत्याचार का खेल। क्या आप तैयार हैं?’ बता दें, सलमान खान बिग बॉस के होस्ट हैं और इसीलिए इसे ‘भाई का घर’ भी कहा जाता है। अभी तक सलमान की तरफ से कंगना के इस बयान पर किसी प्रतिक्रिया की कोई खबर नहीं आई है, वो इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

ये शो आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है, कि इस शो की सातों दिन, 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसमें पार्टिसिपेट करने वाले सभी 16 सेलिब्रिटीज सलाखों के पीछे कैद होंगे। एकता कपूर ने एक वीडियो में अस्वीकरण भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ‘शो में जो कुछ भी दिखाया जाएगा, उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी। यह गेम लॉकअप के साथ पेश किया जाएगा, जहां दर्शक रियल में खेल और जीत सकते हैं।’