newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anupam-kirron: पत्नी किरण खेर के 71वें जन्मदिन पर अनुपम ने कुछ इस अंदाज में किया विश, बर्थडे पर साथ लंच करते दिखे कपल

Anupam-kirron: अनुपम खेर के इस पोस्ट पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। किरण खेर के बेटे ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे मां..बहुत खूबसूरत लिखा है पापा।

नई दिल्ली। किरण अनुपम खेर एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। किरण इसके अलावा रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, टेलीविजन व्यक्तित्व, गायक; मनोरंजन निर्माता, और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है। साल 2014 के मई महीने में, वह चंडीगढ़ से लोकसभा, भारतीय संसद के निचले सदन के लिए चुनी गईं। किरण खेर आज अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस का जन्म 14 जून 1952 को पंजाब में हुआ था। अभिनेत्री के जन्मदिन पर पति अनुपम खेर ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि अनुपम खेर ने किरण के लिए क्या लिखा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर ने किया पोस्ट

अनुपम खेर ने किरण खेर की कई अनसीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो #किरण! ईश्वर आपको लंबा, सुखी, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन प्रदान करें! मैं आपको करीब पचास साल से जानता हूं। मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग में देखा था। आप पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टार स्टूडेंट थी। पढ़ाई में मेधावी, नेशनल बैडमिंटन प्लेयर, स्थापित थिएटर एक्ट्रेस है। 50 साल हो गए हैं। आप अभी भी वही या अधिक हैं। आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी है। और हमेशा विजेता बनकर उभरी है। आप अपने व्यक्तित्व और अच्छाई से लोगों का प्यार, विश्वास जीतती रहें। प्यार और प्रार्थना हमेशा।’

लोगों ने किया विश

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। किरण खेर के बेटे ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे मां..बहुत खूबसूरत लिखा है पापा। महिमा चौधरी ने भी एक्ट्रेस को विश करते हुए लिखा खूबसूरत, लाइव वायर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नील नीतीन मुकेश ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे किरण आंटी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

किरण खेर ने यूं मनाया बर्थडे

वहीं किरण खेर अपने जन्मदिन पर अपने पति और दोस्त के साथ लंच करने निकली है। एक्ट्रेस ने फोटो साझा कर लिखा मेरे जन्मदिन पर दोपहर के भोजन के लिए हम अनुपम खेर और अरविंद स्वामी के साथ बाहर गए। इस अद्भुत मित्र से मिलकर हमेशा खुशी होती है।