newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan birthday: सलमान को सांप ने डसा तो ऐसा था पापा सलीम खान का रिएक्शन, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट, यहां देखें Video

Salman Khan birthday: आज सलमान खान का 56वाँ जन्मदिन है। एक दिन पहले रविवार रात को उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां इस सेलिब्रेशन में उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठे हुईं।

नई दिल्ली। बीते दिन रविवार को बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को सांप के काटे जाने की खबर सामने आई थी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो गए थे। बताया जा रहा था कि सलमान खान को उनके फॉर्म हाउस में सांप ने काटा। हालांकि, करीब 6 घंटे अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई लेकिन हर कोई यही सोच रहा था कि उन्हें सांप ने कैसे काटा, कमरे में सांप कहां से आया। अब इस मामले पर खुद सलमान खान ने मीडिया को जानकारी दी। सलमान खान ने बताया कैसे सांप ने उन्हें काटा और बाद में उस सांप का क्या किया गया।

salman khan

मीडिया से रूबरू होते हुए सलमान खान ने कहा, “एक कमरे में सांप घुस गया था, बच्चे इससे काफी डर गए थे। तो मैं वहां गया। मैंने उनसे लकड़ी मांगी तो उन्होंने मुझए छोटी लकड़ी दी। फिर मुझें बड़ी लकड़ी दी गई। जिसके बाद उस सांप को मैंने उस लकड़ी में उठा लिया। सांप भी धीरे-धीरे उस लकड़ी में चोरों और घुमने लगा और फिर मेरे हाथ के पास पहुंच गया। जब मैंने उस लकड़ी को हाथ से छोड़ते हुए सांप को अपने दूसरे हाथ में पकड़ा तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। लोगों के चिल्लाने से पहले सांप पूरी तरह से शांत था लेकिन जैसे ही लोगों ने शोर मचाना शुरू किया उस सांप ने एक नहीं दो नहीं लगातार तीन बार मुझे डसा। इसके बाद हम अस्पताल गए जहां मुझे 6 धंटे रखा गया। मुझे एंटी वेनम डोज दी गई।”

पापा ने पूछा सांप जिंदा है- सलमान खान

मीडिया के सामने सलमान ने सांप के डसने के साथ ही इस बारे में भी बताया कि उनके पापा सलीम खान का इसपर कैसा रिएक्शन था। सलमान खान ने कहा, “जब पापा ने पूछा कि क्या हुआ। तो मैंने उन्हें बताया कि सांप ने डस लिया। इसपर उन्होंने पूछा कि वो सांप को ठीक है न। पापा के इस सवाल पर मैंने  जवाब दिया कि वो सांप भी ठीक है और टाइगर भी जिंदा है। उन्होंने पूछा, सांप को मारा-वारा तो नहीं ना?, तो मैंने (सलमान) उन्हें कहा कि मैंने उस सांप को बिल्कुल प्यार से वापस छोड़ दिया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub)

बता दें, आज सलमान खान का 56वाँ जन्मदिन है। एक दिन पहले रविवार रात को उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां इस सेलिब्रेशन में उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठे हुईं। सलमान खान के इस बर्थडे सेलिब्रेश्न में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, जेनेलिया डिसूजा, संगीता बिजलानी, निखिल द्विवेदी, रजत शर्मा, वत्सल सेठ, सैफ अली खान, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री जैसे कई शामिल थे।