newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: शादी के बंधन में बंधने के बाद पहले क्रिसमस के लिए लंदन पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, पति के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखी ये प्यारी बात

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha: परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक पेश करते हुए कई तस्वीरें भी साझा कीं। एक पिक्चर में रेड बाउबल्स, सितारों और रोशनी से सजा हुआ एक खूबसूरती से सजाया गया क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिसके चारों ओर गिफ्ट बैग रखे हुए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंदन में राघव के साथ एक स्वीट मोमेंट कैप्चर करते हुए एक खुबसूरत तस्वीर साझा की। बता दें कि दोनों इस समय क्रिसमस और न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने एक लिए इस समय लंदन में हैं। इस जोड़े ने 24 सितंबर को उदयपुर में एक भव्य पंजाबी डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और अब लंदन में एक साथ अपना पहला क्रिसमस मना रहे है।

कैप्शन में परिणीति ने राघव के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, फॉलिंग ऑन माय सैंटा फॉर लाइफ।’ पोस्ट पर तुरंत ही कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों की शुभकामनाओं और कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘माई क्रिसमस लव बर्ड्स’, जबकि दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा की, ‘बिल्कुल सुंदर।’

परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक पेश करते हुए कई तस्वीरें भी साझा कीं। एक पिक्चर में रेड बाउबल्स, सितारों और रोशनी से सजा हुआ एक खूबसूरती से सजाया गया क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिसके चारों ओर गिफ्ट बैग रखे हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में घरों और बगीचों की छोटी-छोटी तस्वीरों वाली एक मेज दिखाई दे रही है, जो प्री-क्रिसमस ईव के लिए एक खुबसूरत माहौल बना रही है।

सेलिब्रेशन की डेकोरेशन के अलावा, परिणीति ने क्रिसमस के लिए तैयार कुकीज़, ब्रेड रोल और पेस्ट्री की तस्वीरें साझा कीं। शादी से पहले कुछ समय तक डेट करने वाले इस जोड़े ने उदयपुर में अपनी शादी के बाद दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन में बॉलीवुड के दोस्तों और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया था।