newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hotstar Releases in November 2021: हॉटस्टार पर एंटरटेनमेंट का भरपूर इंतजाम, कई बड़ी फिल्में कर रही हैं आपका इंतजार, यहां देखें लिस्ट

Hotstar Releases in November 2021: ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस महीने देखने को काफी कुछ है। यहा एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ है। हॉटस्टार पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी।

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस महीने देखने को काफी कुछ है। यहा एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ है। हॉटस्टार पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सभी जोनर की फिल्में मिलेगी। जिसमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर मूवी शामिल हैं। नवंबर के महीने में आपके मनोरंजन के लिए हॉटस्टार काफी कुछ लेकर आया है। इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जिन्हें देख आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

hotstar

मार्वल स्टूडियो की मच अवेटेड ‘हॉक आए’ रिलीज (27 नवंबर)

मार्वल स्टूडियो की मच अवेटेड फिल्म हॉक आए रिलीज हो गई है। ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 24 नवंबर को रिलीज हुई। जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म बज बना चुकी थी। अब दर्शक इस फिल्म को हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में देख सकते हैं। इस फिल्म में सुपर हीरोज में जेरेमी रेनर और हेली स्टेनफेल्ड मेन रोल में हैं।

कैश (19 नवंबर)

अमोल पाराशर और स्मृति कालरा स्टारर फिल्म कैश 19 नवंबर को रिलीज हो गई। इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस विशेष भट्ट ने किया है। ये फिल्म नोटबंदी पर आधारित है, जिसे हल्की-फुल्की कहानी द्वारा दर्शाया गया है। इस फिल्म में अमोल पाराशर, स्मृति कालरा,कविन दवे, गुलशन ग्रोवर, स्वानंद किरकिरेऔर पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।

आर्या 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फेमस वेब सीरीज आर्या का सेकेंड पार्ट लेकर लौट आई हैं। जल्द ही ये सीरीज रिलीज होने वाली है। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक आउट नहीं की गई है। लेकिन आर्या के पहले सीजन की सफलता को देखकर मेकर्स ने इसका दूसरे सीजन बनाने का फैसला लिया था।