नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हाल ही में सगाई हुई है। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर चर्चा लगभग हर कुछ में होती ही रहती है। दोनों बीते काफी समय से साथ में कभी लंच पर तो कभी डीनर पर मिल रहे थे। दोनों को साथ में बार-बार स्पॉट होते देख हर कोई यही क्यास लगा रहा था कि कुछ-कुछ न कुछ तो खिचड़ी जरूर पक रही है। इस खबरों को तब बल मिलने लगा जब आम आदमी पार्टी से सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव और परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में खुश रहने की बधाई दी। फिर क्या इसके बाद से ही दोनों के अफेयर और शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि इन खबरों के सामने आने के कुछ समय बाद ही दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आई।
तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अब दोनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब इस बीच दोनों का एक वीडियोज सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चलिए अब आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला, क्यों कर रहे हैं लोग उन्हें ट्रोल…
View this post on Instagram
क्यों ट्रोल हुए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा?
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाली पति राघव चड्ढा के साथ मत्था टेकने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची थी। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें दोनों गोल्डन टेंपल में नजर आ रहे हैं। हालांकि सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा टाइट सिक्योरिटी में नजर आ रहे है। यही बात लोगों को रास नहीं आ रही।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो देखने के बाद दोनों को काफी ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दोनों को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं मंदिर में इतनी सिक्योरिटी लेकर कौन जाता है। वहीं, महिला यूजर्स एक्ट्रेस को उनका सिर न ढकने के लिए ट्रोल कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा को ट्रोल करते हुए महिला यूजर्स कह रही हैं कि, ‘जब वो वहां गई थी तो उन्हें काफी सख्ती से इस बात को कहा गया कि सिर को अच्छे से ढक कर रखों लेकिन इन एक्ट्रेसों को हर चीज की छूट है’।